फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBJEE 2022: आज डब्ल्यूबीजेईई के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि, आवेदन सुधार विंडो कल होगी शुरू

Mon, 10 Jan 2022 10:45 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

WB JEE 2022 Application Registration Last Date संशोधित आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, WBJEE 2022 के उम्मीदवारों को पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 10 जनवरी, 2022 तक का समय दिया गया है। इससे पहले, पंजीकरण की अंतिम तिथि 07 जनवरी तक थी। 
विज्ञापन
1 of 5
WBJEE : पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा - फोटो : Freepik
WBJEE 2022 Application Last Date: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा, WBJEE के लिए पंजीकरण प्रक्रिया सोमवार, 10 जनवरी को बंद होने जा रही है। पश्चिम बंगाल जेईई में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार सोमवार शाम छह बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें कि WBJEEB यानी पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा और पंजीयन का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया था।  वहीं, इसके साथ ही पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड यानी WBJEEB द्वारा संशोधित आवेदन पंजीयन और परीक्षा कार्यक्रम भी जारी किया गया है। 

WBJEE 2022: 24 दिसंबर से शुरू हुए थे आवेदन

जेईई बोर्ड ने पूर्व निर्धारित परीक्षा को स्थगित करते हुए नया शेड्यूल जारी किया था। इससे पहले, पंजीकरण विंडो 21 दिसंबर से खुलने वाली थी, लेकिन WBJEE 2022 के लिए आवेदन 24 दिसंबर, 2021 से शुरू हुए थे। उम्मीदवार WBJEEB की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट- wbjeeb.nic.in पर कर सकते हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। 

पहले सात जनवरी थी अंतिम तिथि 

संशोधित आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, WBJEE 2022 के उम्मीदवारों को पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 10 जनवरी, 2022 तक का समय दिया गया है। इससे पहले, पंजीकरण की अंतिम तिथि 07 जनवरी तक थी। 
विज्ञापन

2 of 5
WBJEE 2022 - फोटो : My Result Plus

पश्चिम बंगाल जेईई आवेदन सुधार विंडो 11-13 जनवरी को खुलेगी 

WBJEE आवेदन पत्र में सुधार के लिए पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड 11 जनवरी से 13 जनवरी, 2022 के लिए करेक्शन विंडो भी शुरू करेगा। उम्मीदवारों को अपने प्राथमिक पंजीकरण डेटा जैसे नाम, पिता का नाम, माता का नाम, लिंग, अधिवास और जन्म तिथि बदलने की अनुमति नहीं होगी। अन्य सूचनाओं को निर्धारित समय के भीतर बदला जा सकता है। उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र तक पहुंचने के लिए अपने डब्ल्यूबी जेईई आवेदन पत्र संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके आवेदन पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
WB जेईई - फोटो : सोशल मीडिया

WBJEE 2022 परीक्षा 23 अप्रैल को होगी

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा ओएमआर आधारित प्रारूप में  23 अप्रैल, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो चरणों में होनी है। पेपर- I सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक गणित विषय के लिए और पेपर- II दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक रसायन विज्ञान और भौतिकी के लिए आयोजित किया जाएगा। डब्ल्यूबी जेईई के आवेदन फॉर्म को भरने का आसान तरीका नीचे बताया गया है।

 

4 of 5
WB JEE - फोटो : istock

WBJEE 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • रजिस्ट्रेशन प्रारंभ : 24 दिसंबर, 2021
  • रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने की तिथि : 10 जनवरी, 2022
  • करेक्शन विंडो की शुरुआत : 11 से 13 जनवरी, 2022
  • एडमिट कार्ड रिलीज : 18 अप्रैल, 2022
  • डब्ल्यूबीजेईई प्रवेश परीक्षा : 23 अप्रैल, 2022

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेईई परीक्षा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

WBJEE 2022 कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले WBJEEB की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर WBJEE 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने लॉगिन क्रेडेंशियल बनाने के लिए रजिस्टर पर क्लिक करें।
  4. फिर लॉग इन करें और आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
  5. सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और एप्लीकेशन फॉर्म का रिव्यू करें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी डाउनलोड करें और अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें