फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनना चाहते हैं CBI, RAW और IB में अफसर? जानिए पूरी प्रक्रिया

Tue, 05 Nov 2019 07:06 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
cbi.ib,raw - फोटो : amar ujala
सुनने में अच्छा लगता है कि हम खुफिया एजेंसी के साथ काम करते हैं पर जितना कहना आसान है उतना ही मुश्किल है इनका काम। जी हां, सीबीआई, आईबी और रॉ ये तीनों ऐसे एजेंसी हैं जिनमें नौकरी पाना आसान नहीं होता। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप इन तीनों में अधिकारी बन सकते हैं और इनमें चयन प्रक्रिया क्या है। पढ़ते हैं आगे...
विज्ञापन

2 of 6
सीबीआई (फाइल फोटो)
सीबीआई, रॉ और आईबी का एक मात्र लक्ष्य है देश की रक्षा करना। ये खुफिया एजेेंसी होती हैं, जिनका कार्यक्षेत्र अलग-अलग तय है। आगे बताते हैं तीनों के बारे में सबकुछ ...
 
विज्ञापन

3 of 6
सीबीआई मुख्यालय
सन् 1941 में सीबीआई की स्थापना हुई थी। इसका नाम केंद्रीय जांच ब्यूरो 1963 में रखा गया। सीबीआई का मुख्यालय नई दिल्ली में मौजूद है। बता दें कि सीबीआई को भारत में केंद्र सरकार की एक एजेंसी के रूप में जाना जाता है।  ये एजेंसी नेशनल के साथ-साथ इंटरनेशनल स्तर पर होने वाले अपराधों को जांचती है। बता दें कि ये सब केंद्र सरकार की तरफ से होता है।  
  • सीबीआई आर्थिक अपराधों से लेकर भ्रष्टाचार के मामलों को सुलझाती है। 
  • इसके अलावा जब राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मामले भी सीबीआई के हाथ में ही होते हैं।

4 of 6
रॉ का मुख्य काम भारत के बाहर नजर रखना होता है। ये विदेशों पर नजर रख कर उनकी गतिविधियों का पता लगाती है। ये भारत के निति निर्माताओं और सेना को खुफिया सूचना देती है।  अगर आईबी और रॉ में एक-एक अंतर बताएं तो आईबी देश की आंतरित खुफिया एजेंसी है जबकि रॉ देश का अनुसंधान विंग है जिसे भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी भी कहते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आईबी
आईबी ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान स्थापित हुआ था। इसका पूरा नाम इंटेलिजेंस ब्यूरो है। ये सीबीआई की तरह खुफिया एजेंसी है। देश में आए दिन आतंकवाद और उग्रवाद की खबरें सुनने को मिलती हैं, इन मामलों को आईबी अपने हाथों में लेती है। देश की आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करना इन्हीं के अंतर्गत आता है। देश को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों पर आईबी नजर रखती है। 

गृह मंत्रालय की तरफ से काम करने वाली आईबी काउंटर आतंकवाद, वीआईपी सुरक्षा, काउंटर इंटेलिजेंस, देश के विरोध में चल रही गतिविधियों पर नियंत्रण का रखरखाव करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुख्य जानकारी- 
  • अगर आप सीबीआई या संबंधित अधिकारी बनना चाहते हैं तो आपको एसएससी सीजीएल की परीक्षा देनी होगी। बता दें कि सीबीआई के लिए सीधी भर्ती भी की जाती हैं। पर उसके लिए शर्ते लागू होती हैं।
  • आईबी के लिए सीधी भर्ती तो होती ही हैं साथ ही कुछ निश्चित विभागों से भी चयन होता है।
  • सिविल सेवा में कार्यरत उममीदवारों का चयन रॉ के लिए होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें