फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET 2023: यूपी पीईटी के अभ्यर्थियों के लिए जरूरी बातें; इन नियमों का रखें ख्याल, वरना होगी मुश्किल

Mon, 23 Oct 2023 03:43 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC PET Exam 2023: यूपीएसएसएससी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 28 और 29 अक्तूबर को होनी है। यहां परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण गाइडलाइन दी हुई है। परीक्षा में शामिल होने से पहले इसे जरूर पढ़ें।
विज्ञापन
1 of 5
UPSSSC PET - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
UPSSSC PET Exam 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UPSSSC PET Exam 2023) का आयोजन 28 और 29 अक्तूबर, 2023 को किया जाएगा। UPSSSC ने हाल ही में एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को कुछ नियमों का ध्यान रखना होगा। ऐसा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को एग्जाम देने से रोका भी जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

UPSSSC PET Exam 2023: साथ लेकर जाएं एडमिट कार्ड और फोटो आईडी

2 of 5
UPSSSC PET 2021 - फोटो : Amar Ujala
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा। ए़डमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैलिड फोटो आईडी भी लेकर जाएं। गौरतलब है कि यह आईडी आपका आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटरआईडी कार्ड, पासपोर्ट में से कोई भी एक दस्तावेज हो सकती है।
विज्ञापन

UPSSSC PET Exam 2023: इन जिलों में होगी पीईटी परीक्षा

3 of 5
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रदेश के 35 जिलों में परीक्षा कंडक्ट कराई जाएगी। इनमें, आगरा अलीगढ, अयोध्या, आजमगढ़, बांदा, बदायूं, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, देवरिया, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, गोंडा, सहारनपुर, गोरखपुर, हरदोई, जालौन, झांसी, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मथुरा, प्रयागराज, रायबरेली और शाहजहांपुर सहित कई अन्य जिले शामिल हैं।

UPSSSC PET Exam 2023: समय से पहुंचे

4 of 5
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala
परीक्षा के दिन ट्रैफिक समस्याओं से बचने के लिए या फिर अंतिम समय की होने वाली परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को समय पर एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा। प्रवेश पत्र पर एग्जाम सेंटर पर रिपोर्ट करने का समय दिया गया है। अभ्यर्थियों को उसके अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

UPSSSC PET Exam 2023: इन चीजों की सख्त मनाही

5 of 5
UPSC Recruitment Exam - फोटो : Social Media
अभ्यर्थी ध्यान दें कि यूपी पीईटी परीक्षा में मोबाइल फोन, ईयरफोन, माइक्रोफोन, हेल्थ बैंड, स्मार्ट वॉच सहित कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने पर सख्त मनाही है। अगर किसी भी उम्मदवार के पास उक्त में से कोई भी सामान पकड़ा जाता है तो उस पर नियमानुसर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें