Calculate UP Board 10th 12th Result 2023 Percentage: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने वाले हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों के सामने एक परेशानी आ जाती है। यह परेशानी है अपने रिजल्ट का पास प्रतिशत यानी पर्सेंटेज निकालने की है। क्योंकि जो भी आप से रिजल्ट के बारे में बात करेगा तो यही सवाल करेगा कि कितनी पर्सेंट बनीं?
खैर, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र अपने रिजल्ट का पर्सेंटेज निकालने का फॉर्मूला यहां इस खबर के जरिये आसानी से समझ सकते हैं। तो आइए जानते हैं पर्सेंटेज निकालने का आसान फॉर्मूला और प्रक्रिया -