UP Board Result 2022
- फोटो : Amar Ujala
UP Board Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
यूपी बोर्ड ने कक्षा दसवीं और बारहवीं के लिए बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 मार्च, 2022 से शुरू किया था। परीक्षा का समापन बीते 13 अप्रैल, 2022 को हुआ था। इसके बाद से ही छात्र अपने परिणाम के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दसवीं और बारहवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में इस बार करीब 50 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। इतनी बड़ा संख्या में छात्रों के लिए कोरोना गाइडलाइन के साथ परीक्षा का आयोजन कराने के लिए राज्य भर में कुल 8873 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वहीं, परीक्षा के बाद यूपी बोर्ड की ओर से 23 अप्रैल 2022 को कॉपी मूल्यांकन का कार्य शुरू किया गया था। यूपी बोर्ड द्वारा कुल 2.25 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है।