फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Results 2019: अपने स्कोर कार्ड के नम्बरों को ऐसे बदले प्रतिशत में

Sat, 27 Apr 2019 12:08 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
UP Board Exam Results 2019:  यूपी बोर्ड परिणाम 2019 आज 12:30 बजे, 27 अप्रैल 2019 को जारी होगा है। छात्रों को अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार होगा। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम 12:30 बजे बोर्ड द्वार जारी कर दिया गया है।

यहां हम छात्रों को यह बताने जा रहे हैं कि कुल अंकों के प्रतिशत की गणना कैसे करें और कुल प्रतिशत से आपको कॉलेजों और विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने में मदद मिलेगी। पूरी जानकारी के लिए आगे की स्लाइड में देखें।

 
विज्ञापन

2 of 6
कुल मार्क्स प्रतिशत को कैल्यूलेट कैसे करें? 

 कुछ छात्रों को प्राप्त कुल अंकों के प्रतिशत की गणना के बारे में पता होगा और कुछ छात्रों को प्राप्तांक प्रतिशत पता नहीं होता है। इसलिए, हम उन छात्रों की मदद करने के लिए कुछ सुत्र बताने जा रहें हैं, जो यह नहीं जानते कि अंकों के प्रतिशत की गणना कैसे करते हैं। वे छात्र निम्न सूत्रों का पालन करके  प्राप्तांक प्रतिशत ज्ञात कर सकते हैं-
 
(I) प्रतिशत (%) = कुल अंक प्राप्त (सभी विषय) ÷ कुल अंक × 100

उपरोक्त सूत्र छात्रों को अपने कुल पास प्रतिशत की गणना करने में मदद करेंगे। सूत्र उन छात्रों के लिए है जिन्होंने 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा में अतिरिक्त विषय लिया है।
विज्ञापन

3 of 6
(II) प्रतिशत (%) = कुल अंक प्राप्त (पांच विषय) ÷ कुल अंक × 100

उपरोक्त सूत्र छात्रों को उनके शीर्ष पांच विषयों के प्रतिशत की गणना करने में मदद करेगा। शीर्ष पांच विषयों के अंकों के आधार पर ही किसी कक्षा, स्कूल या जिला स्तर का टॉपर भी तय किया जाता है। यह सूत्र उन छात्रों की भी मदद करेगा जिन्होंने 10वीं व  12वीं बोर्ड में अतिरिक्त विषय लिया है।

4 of 6
(III) प्रतिशत (%) = कुल अंक प्राप्त (चार विषय) ÷  कुल अंक × 100

कुछ कॉलेज, संस्थान और विश्वविद्यालय पांच विषयों के कुल अंकों के आधार पर प्रवेश देते हैं जबकि अन्य शीर्ष चार विषयों में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश देते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
इससे छात्र उपर्युक्त सूत्रों की मदद से उत्तीर्ण प्रतिशत की गणना कर सकते हैं।

जो छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2019 के लिए उपस्थित हुए हैं वे ऑनलाइन सबसे तेज परिणाम प्राप्त करने के लिए इंतजार कर रहे होंगे। इस बीच, बिना किसी गड़बड़ के यूपी बोर्ड परिणाम 2019 प्राप्त करने के लिए, छात्रों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2019 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

चरण 1: नीचे दिए गए विकल्प पर क्लिक करें।

यूपी बोर्ड परिणाम 2019

यूपी बोर्ड 10 वीं परिणाम 2019

यूपी बोर्ड 12 वीं परिणाम 2019
 
चरण 2:
एक नया पेज खुलेगा।
चरण 3: अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
चरण 4: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2019 डाउनलोड करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें