फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Pre Board 2022: जनवरी में होंगी यूपी प्री बोर्ड परीक्षाएं, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जानिए अपडेट

Tue, 23 Nov 2021 02:10 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

up pre board examination in January 2022: इस बार यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में करीब 52 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। दो साल से कोरोना महामारी के कारण बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
1 of 4
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 - फोटो : amar ujala
UP Pre Board Examination in January 2022: यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए यह खबर बेहद अहम है। यूपी बोर्ड की 2022 की परीक्षाओं को लेकर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो चुकी है। ऐसा इसलिए भी है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश शासन ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षाएं चुनाव बाद कराए जाने का निर्णय किया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 का का आयोजन विधानसभा चुनाव के बाद ही कराया जाएगा। वहीं, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षा जनवरी के पहले सप्ताह में आयोजित किए जाना तय किया गया है। 

इस बार यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए करीब 52 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। दो साल से कोरोना महामारी के कारण बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो सका है। हालांकि, 2018 और 2019 में परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की गई थी। लेकिन 2022 में चुनाव कार्यक्रम के दौरान स्कूलों की व्यस्तताओं के कारण परीक्षाओं का आयोजन देरी से किया जाएगा। सरकार और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों में बोर्ड परीक्षाओं को चुनाव के बाद ही कराने पर सैद्धांतिक सहमति बनी है। हालांकि, 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं जनवरी के पहले सप्ताह में आयोजित कराई जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 4
UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala
असंतुष्ट 28 हजार बच्चे भी फिर से देंगे परीक्षा!
जानकारी के मुताबिक, इस सत्र में 10वीं-12वीं तकरीबन 28 हजार आवेदन बढ़े हैं। जो कि 2021 के मूल्यांकन परिणामों से असंतुष्ट छात्रों के हो सकते हैं। हालांकि, इस संख्या की अभी बोर्ड की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। 
विज्ञापन

3 of 4
परीक्षा की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
परीक्षा केंद्रों की हो रही जियो मैपिंग 
वहीं इससे पहले, यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि इस बार पहली दफा परीक्षा केंद्र बनाए जाने वाले स्कूलों की मैपिंग (जियो लोकेशन) के लिए जिला स्कूलों के निरीक्षकों (डीआईओएस) के स्तर पर एक टीम गठित करने की व्यवस्था शुरू की गई है। शुक्ल ने कहा कि सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और डीआईओएस को कहा है कि 2022 यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र आवंटन नीति राज्य सरकार द्वारा जारी की गई है। हम इन मानदंडों के अनुसार ऑनलाइन मोड का उपयोग करते हुए केंद्र आवंटन के लिए समयबद्ध कार्रवाई के लिए अनुरोध करते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : Prayagraj
15 जनवरी तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां
परीक्षा केंद्र निर्धारित होने के बाद उनकी और वहां उपलब्ध संसाधनों की जानकारी वेबसाइट पर जल्द अपलोड की जाएगी। यदि किसी छात्र, अभिभावक, प्राचार्य या प्रबंधक को प्रस्तावित केंद्रों पर कोई आपत्ति होगी, तो वे ई- अपनी आपत्तियां 15 जनवरी, 2022 तक बोर्ड को मेल करें। इन आपत्तियों के निराकरण के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची 24 जनवरी 2022 को जारी की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें