Google Career Certificates: गूगल ने व्यावसायों और नौकरी चाहने वालों को भारत की नई डिजिटल अर्थव्यवस्था में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल सीखने में मदद करने के लिए करियर सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया है। इसके लिए, Google कौरसेरा के साथ मिलकर काम कर रहा है और अगले दो वर्षों में 10 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है।
इसके अलावा, Google इन पाठ्यक्रमों के लिए एक लाख छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने और कंपनियों के एक समूह के माध्यम से उन्हें नौकरी के अवसरों से जोड़ने की योजना बना भी रहा है। Google ने Google For India के 7वें संस्करण के दौरान 'Google करियर प्रमाणपत्र' की घोषणा की है।
Google करियर प्रमाणपत्रों के साथ यह केंद्रित कार्यक्रम नए स्नातकों को ऑटोमेशन, परियोजना प्रबंधन, डेटा विश्लेषण और UX डिजाइन में नए स्किल्स सीखने में मदद करेगा। इससे डिजिटल स्किल्स के मार्केट एक नया बूम आएगा, वहीं भारतीय युवाओं को भी नए स्किल्स सीखने का मौका मिलेगा। यहां जानिए इसकी खासियत और कैसे करेगा आपकी मदद।