फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड 12वीं के छात्र इस तरह से करें फिजिक्स की तैयारी, परीक्षा में मिलेगी मदद 

Mon, 04 Apr 2022 06:59 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से बारहवीं कक्षा के फिजिक्स की परीक्षा का आयोजन 7 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए की जाएगी।
विज्ञापन
1 of 7
UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala
UP Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा यूपी बोर्ड की परीक्षाएं अपने तय शेड्यूल के हिसाब से चल रही हैं। इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा में करीब 51 लाख उम्मीदवार भाग ले रहे हैं। कोरोना महामारी के खतरे को ध्यान में रखते हुए इस साल बोर्ड की ओर से सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। अमर उजाला भी बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों की सहूलियत के लिए मॉडल पेपर और परीक्षा टिप्स उपलब्ध करा रहा है। आज इसी कड़ी में हम आपके लिए लाए हैं भौतिक विज्ञान यानी फिजिक्स परीक्षा से जुड़े टिप्स जिसे ध्यान में रखकर छात्र अपनी तैयारी कर सकते हैं और अपनी परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala
UP Board Exam 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से बारहवीं कक्षा के फिजिक्स की परीक्षा का आयोजन सात अप्रैल, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए की जाएगी। विज्ञान संकाय के छात्र इस परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा दूसरी पाली में होगी। 
विज्ञापन

3 of 7
UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala
UP Board Exam 2022: क्या रहेगा सिलेबस?
कोरोना महामारी की समस्या के कारण छात्रों की पढ़ाई को हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए इस बार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा के सिलेबस में कटौती की है। इसके साथ हीं संशोधित सिलेबस को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। छात्र इसे चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 50-20-30 के पैटर्न में किया जा रहा है। यानी की 50 अंकों के लिखित प्रश्न, 20 अंकों के बहुवैकल्पिक प्रश्न परीक्षा में होंगे। छात्रों को 30 अंक आंतरिक परीक्षा के आधार पर दिए जाएंगे।

4 of 7
UP Board Exam 2022 - फोटो : Social Media
UP Board Exam 2022: मॉडल पेपर से करें तैयारी?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे छात्रों की सुविधा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न विषयों के मॉडल पेपर उपलब्ध कराए गए हैं। छात्र इसे चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी परीक्षा की तैयारी को बेहतर कर सकत हैं। हम इस खबर में आपको मॉडल पेपर को डाउनलोड करने का तरीका भी बताएंगे। इससे आप आसानी से अपने विषय का मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकेंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
UP Board Exam 2022 - फोटो : Social Media
UP Board Exam 2022: UP Board Exam 2022: कैसे डाउनलोड करें मॉडल पेपर?
  • सबसे पहले छात्र की यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे मॉडल पेपर 2021-2022 के सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा।
  • यहां पेज पर आपको विभिन्न विषयों के मॉडल पेपर प्राप्त होंगे।
  • इनमें से फिजिक्स विषय के मॉडल पेपर पर क्लिक करें।
  • अब मॉडल पेपर आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।  
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन

6 of 7
UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala
UP Board Exam 2022: कैसे करें फिजिक्स की तैयारी?
  • परीक्षा के पैटर्न को समझे।
  • अच्छे से शॉर्ट नोट्स तैयार करें।
  • टॉपिक के अनुसार स्ट्रेटेजी बनाएं।
  • प्रश्नों का अभ्यास करें। 
  • किताबों की मदद लें।
  • टाइम मैनेजमेंट के अनुसार पढ़ें।
  • परीक्षा से पहली वाली रात को अच्छी नींद लेना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
UP Board Exam 2022 - फोटो : Social Media
UP Board Exam 2022: परीक्षा में इन बातों का भी रखें ख्याल
  • छात्र प्रवेश पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, बिना इसके उन्हें परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • छात्र परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर पर आ जाएं, ताकि भीड़ से बचा जा सके।
  • छात्र परीक्षा के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करना न भूलें।
  • छात्र परीक्षा में कोई भी नकल सामग्री या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर न जाएं।
  • छात्र प्रश्न पत्र को अच्छे से पढ़कर समझ लें फिर उत्तर लिखना शुरू करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें