फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 2020: दुनिया के पांच प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों के नाम, 12वीं के बाद ले सकते हैं दाखिला

Tue, 05 May 2020 07:53 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 - फोटो : अमर उजाला
UP Board Exam 2020: बोर्ड की परीक्षाएं समय रहते संपन्न हो गई हैं। लेकिन लॉकडाउन की तिथि के आगे बढ़ने से अब उम्मीदवारों को भी परिणाम के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। घर पर रहकर छात्र अपने समय को व्यर्थ न जानें दें बल्कि 12वीं के बाद किस विश्वविद्यालय में दाखिला लेना है इस पर विचार करें तो ज्यादा उचित होगा। हर छात्र की चाहत होती है कि उसे देश व दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय में पढ़ने का मौका मिले। खासकर भारत में तो विदेश जाकर पढ़ने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन विदेश जाने से पहले कई पहलुओं पर रिसर्च करना जरूरी है। ये जानना भी जरूरी है कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में किन-किन का नाम है। 2019 में क्यूएस रैंकिंग (Quacquarelli Symonds - QS Ranking) लिस्ट जारी हुई, जिसमें शामिल टॉप पाच संस्थान के नाम हम आपको आगे की स्लाइड में बता रहे हैं। नाम के अलावा आप उनकी फीस की जानकारी भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
एमआईटी - फोटो : wiki
मैसेच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT)
इंग्लैंड के मैसेच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) को इस रैंकिंग में पहला स्थान मिला है। 1861 में स्थापित इस संस्थान की औसत फीस करीब 48 से 50 हजार डॉलर (करीब 34-35 लाख रुपये) है।


विज्ञापन

3 of 6
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी - फोटो : Stanford
स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford University)
अमेरिका की स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी इस सूची में दूसरे स्थान पर है। इसकी स्थापना 1885 में हुई थी। आज यहां की औसत फीस करीब 46 से 48 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 33-34 लाख रुपये) है।

4 of 6
हावर्ड यूनिवर्सिटी - फोटो : harvard.edu

3. हॉवर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University)

क्यूएस रैंकिंग के अनुसार, दुनिया की तीसरी सबसे अच्छी यूनिवर्सिटी है हॉवर्ड। इसकी स्थापना 1636 में हुई थी। अब तक अमेरिका के कुल आठ राष्ट्रपति हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र रह चुके हैं। साथ ही इस यूनिवर्सिटी ने बड़ी संख्या में नोबेल और पुलित्जर पुरस्कार विजेता भी दिए हैं।


विज्ञापन

5 of 6
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी

4. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University)

चौथे नंबर पर है ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी। यहां की औसत फीस 12-14 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 8.5 से 10 लाख रुपये) के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी - फोटो : CIT

5. कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

क्यूएस रैंकिंग 2020 के अनुसार, 1891 में स्थापित यह संस्थान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थानों में पांचवें स्थान पर है। यहां की औसत फीस करीब 60 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 43 लाख रुपये) है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें