विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
अभ्यर्थी
ugcnet.nta.nic.in के जरिए आखिरी तारीख से पहले अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर लें। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन फॉर्म में हुई गलतियों को सुधार सकते हैं। हालांकि, करेक्शन विंडो के जरिए अभ्यर्थी कुछ ही सेक्शन को एडिट कर सकते हैं। यहां ध्यान रखें कि अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म में सुधार की विंडो के जरिए सभी डिटेल को एडिट नहीं कर सकते हैं। यूजीसी नेट की परीक्षा 2 मई, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई को है। इससे पहले नेट की फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 2 मार्च रखी गई थी, जिसे बाद में आगे बढ़ाकर 9 मार्च कर दिया गया था। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 10 मार्च रखी गई थी।