प्रतिकात्मक तस्वीर
ऐसे समझें
दरअसल, अब इंजीनियर के लिए स्नातक में दाखिले का पात्रता मापदंड बदल गया है। जिन छात्रों की बारहवीं में गणित और भौतिक विषय नहीं है, वे भी इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं। इसे लेकर एआईसीटीई ने अपनी अनुमोदन प्रक्रिया हैंडबुक 2021-22 जारी की है। अभी तक इंजीनियरिंग के स्नातक पाठ्यक्रम बी.ई/बी.टेक के लिए गणित और भौतिक अनिवार्य विषय थे। अब विद्यार्थियों को भौतिक, रसायन, गणित, जीव विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रोनिक, आईटी, इंफॉर्मेशन प्रैक्टिस, बिजनेस स्टडी आदि विषयों में से तीन विषयों को चुनना होगा। आरक्षणित श्रेणी के छात्रों के लिए बारहवीं में 40 फीसदी और अनारक्षिक श्रेणी के छात्रों के लिए 45 फीसदी अंको की जरूरत होगी।