एनटीए, यूजीसी, नेट, JRF
- फोटो : ugc net nta
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से यूजीसी-नेट परीक्षा की तारीखों की घोषणा खुद केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर की थी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार, दो फरवरी, 2021 को बताया था कि इस बार एनटीए जूनियर प्रोफेसर फैलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए यूजीसी-नेट परीक्षा 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई 2021 को आयोजित करेगी। डॉ निशंक ने विस्तृत अधिसूचना जारी करते हुए सभी उम्मीदवारों को परीक्षा में सफलता एवं सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी थीं।