फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: आठवीं तक के छात्रों के छमाही और वार्षिक मूल्यांकन के लिए दिशा-निर्देश जारी

Wed, 03 Feb 2021 05:51 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
विद्यार्थी ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों के छमाही और वार्षिक मूल्यांकन के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को 2020-21 अकादमिक सत्र के लिए सभी सरकारी स्कूलों के पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए विस्तृच दिशा-निर्देश जारी किए। पहली और दूसरी कक्षा के छात्रों को स्कूलों द्वारा कार्यपुस्तिकाओं के अलावा अभ्यास पुस्तकें प्रदान की जाएंगी। जिसमें हिंदी, अंग्रेजी और गणित जैसे विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न होंगे।

इसे भी पढ़ें-Goa HSSC Board Exam 2021: गोवा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ाई


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
तीसरी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों की वर्कशीट में कौशल आधारित और परियोजना कार्य आधिकारिक प्रश्न होंगे। वर्कशीट में प्रश्नों के उत्तर लिखने के साथ-साथ परियोजना के कार्यों के लिए भी स्थान होगा।

इसे भी पढ़ें-HPBOSE 2021: 13 अप्रैल से होंगी हिमाचल बोर्ड की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं, यहां देखें संशोधित टाइम टेबल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दिशानिर्देशों के अनुसार, 60 प्रतिशत अंक छात्रों द्वारा लिखे गए उत्तर के लिए और 40 प्रतिशत प्रोजेक्ट कार्यों के लिए होंगे। छात्रों को प्रोजेक्ट वर्क में मॉडल बनाने की जरूरत नहीं है।  पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों का रिजल्ट छमाही और वार्षिक परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। 'हमारा घर-हमारा विद्यालय' के तहत शिक्षक छात्रों के सामाजिक और अन्य गुणों का मूल्यांकन करेंगे।

इसे भी पढ़ें-IGNOU December TEE 2020: आवेदन फॉर्म जमा करने की तिथि आगे बढ़ी, प्रवेश पत्र जारी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें