फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के टॉप-10 विश्वविद्यालय, एक यूनिवर्सिटी की फीस 40 लाख से ज्यादा

Thu, 05 Mar 2020 09:40 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बोर्ड की परीक्षा चल रही हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों का ध्यान इस बात पर जाएगा कि अब आगे क्या करना है।  हर छात्र की चाहत होती है कि उसे देश व दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय में पढ़ने का मौका मिले। खासकर भारत में तो विदेश जाकर पढ़ने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन विदेश जाने से पहले कई पहलुओं पर रिसर्च करना जरूरी है। ये जानना भी जरूरी है कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में किन-किन का नाम है। 

हर साल कुछ संस्थाओं द्वारा जारी होने वाली रैंकिंग के आधार पर इन विश्वविद्यालयों को स्थान मिलता है। इनमें से एक है क्यूएस रैंकिंग (Quacquarelli Symonds - QS Ranking)। हर साल यह रैंकिंग जारी होती है। 2020 के लिए भी दुनिया के टॉप विश्वविद्यालयों की सूची जारी की जा चुकी है। आगे पढ़ें, इसके अनुसार कौन से विश्वविद्यालय दुनिया के शीर्ष 10 में शामिल हैं और उनकी फीस क्या है?
विज्ञापन

2 of 11
एमआईटी - फोटो : wiki

1. मैसेच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT)

इंग्लैंड के मैसेच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) को इस रैंकिंग में पहला स्थान मिला है। 1861 में स्थापित इस संस्थान की औसत फीस करीब 48 से 50 हजार डॉलर (करीब 34-35 लाख रुपये) है।
विज्ञापन

3 of 11
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी - फोटो : Stanford

2. स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford University)

अमेरिका की स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी इस सूची में दूसरे स्थान पर है। इसकी स्थापना 1885 में हुई थी। आज यहां की औसत फीस करीब 46 से 48 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 33-34 लाख रुपये) है।

4 of 11
हावर्ड यूनिवर्सिटी - फोटो : harvard.edu

3. हॉवर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University)

क्यूएस रैंकिंग के अनुसार, दुनिया की तीसरी सबसे अच्छी यूनिवर्सिटी है हॉवर्ड। इसकी स्थापना 1636 में हुई थी। अब तक अमेरिका के कुल आठ राष्ट्रपति हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र रह चुके हैं। साथ ही इस यूनिवर्सिटी ने बड़ी संख्या में नोबेल और पुलित्जर पुरस्कार विजेता भी दिए हैं।
विज्ञापन

5 of 11
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी

4. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University)

चौथे नंबर पर है ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी। यहां की औसत फीस 12-14 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 8.5 से 10 लाख रुपये) के बीच है।
विज्ञापन

6 of 11
कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी - फोटो : CIT

5. कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

क्यूएस रैंकिंग 2020 के अनुसार, 1891 में स्थापित यह संस्थान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थानों में पांचवें स्थान पर है। यहां की औसत फीस करीब 60 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 43 लाख रुपये) है।
विज्ञापन

7 of 11
स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी - फोटो : ETH Zurich

6. स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (ETH Zurich)

क्यूएस ग्लोबल वर्ल्ड रैंकिंग में स्विट्जरलैंड के इस संस्थान को छठा स्थान मिला है। यहां की फीस अमेरिकी व ब्रिटिश संस्थानों की तुलना में काफी कम है। यहां की औसत फीस करीब दो हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 1.5 लाख रुपये) है।

8 of 11
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी - फोटो : Wiki

7. यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज (Cambridge University)

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी को क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में सातवां स्थान मिला है। इस विश्वविद्यालय ने भी कई नोबेल विजेता और ब्रिटेन में कई प्रधानमंत्री दिए हैं। 

9 of 11
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन - फोटो : UCL

8. यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (University College London)

क्यूएस के अनुसार, 1826 में स्थापित यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन दुनिया का आठवां सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान है। यहां की औसत फीस 12-14 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 8.5 से 10 लाख रुपये) है।

10 of 11
इंपीरियल कॉलेज लंदन - फोटो : Imperial College

9. इंपीरियल कॉलेज लंदन (Imperial College London)

क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में नौवें स्थान पर इंपीरियल कॉलेज लंदन है, जिसकी स्थापना 1851 में की गई थी। इस संस्थान की औसत फीस करीब 12-14 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 8.5 से 10 लाख रुपये) है।

ये भी पढ़ें : नौकरी छोड़ दो साल के बच्चे के साथ परिवार को भी संभाला, बिना कोचिंग बनीं IAS अधिकारी
विज्ञापन

11 of 11
शिकागो यूनिवर्सिटी - फोटो : Social Media

10. यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो (Chicago University)

दुनिया के टॉप-10 में अंतिम पायदान पर है यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो। 1856 में इसकी स्थापना की गई थी। यहां की औसत फीस करीब  50 से 52 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 35-36 लाख रुपये) के बीच है।

ये भी पढ़ें : कोरानावायरस पर वैज्ञानिकों का दावा, बाजार में जल्द आने वाला है ये इंजेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें