Success Story Of IAS Rakesh Sharma: सफलता की कई कहानियां न सिर्फ आपको आकर्षित करती हैं, बल्कि भीतर से जज्बे और जुनून से भर देती हैं। ऐसी ही एक कहानी है दृष्टिबाधित आईएएस राकेश शर्मा की जिन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी पास कर न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि यह भी दिखा दिया कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है। राकेश को देखकर कभी लोगों ने उनके परिवार से कहा था कि इनको अनाथ आश्रम छोड़ दो। लेकिन लोगों की बातों से बिना इत्तेफाक रखे परिवार ने बेटे का पूरा साथ दिया और इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की। आइए जानते हैं हरियाणा के एक छोटे से गांव में से निकले इस शख्स की कहानी..