फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स के पास हैं 145 डिग्रियां,पढ़ाता है 100 से ज्यादा विषय

Fri, 09 Sep 2016 05:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
अगर आप मास्टर डिग्री लेने के बाद ये सोच रहे हैं कि अब बहुत हो गई पढ़ाई तो आपको प्रोफेसर वी.एन पार्थीबन से जरूर मिलना चाहिए। प्रोफेसर पार्थीबन के पास आज की तारीख में 145 शैक्षिक डिग्रियां हैं। चेन्नई के रहने वाले प्रोफेसर पार्थीबन 55 साल के हैं। उनकी डिग्रियों में 12 एम.फिल डिग्री, 9 एम.बी.ए डिग्री, 8 एम.एल डिग्री, 10 एम.ए डिग्री, 8 एम.कॉम डिग्री और 3 एम.एस.सी डिग्री शामिल है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्रोफेसर बताते हैं कि 'मैं उत्तरी मद्रास के एक सामान्य से परिवार से हूं। मुझे कॉलेज तक की पढ़ाई के लिए बहुत स्ट्रगल करना पड़ा। सबसे पहले मुझे न्याय विभाग में नौकरी मिली। मैंने एक समय में ही कई कोर्सेस किए। पिछले 30 सालों से मैं लगातार परीक्षाओं की तैयारी कर रहा हूं साथ ही नए डिग्री और डिप्लोमा के लिए भी आवेदन कर रहा हूं। मैं कभी खाली नहीं बैठता। मेरे सारे रविवार परीक्षा देने और रिसर्च पेपर लिखने में निकलते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
प्रोफेसर पार्थीबन शहर के अलग-अलग कॉलेज में लगभग 100 से ज्यादा विषय पढ़ाते हैं। लेकिन कमजोरियां भी सबमें होती हैं। 145 डिग्री धारक पार्थीबन को गणित विषय से बहुत डर लगता है। वो बताते हैं कि मैं बीमा विज्ञान में बहुत कमजोर हूं। इस कोर्स को करने के लिए आपको गणित आना चाहिए, लेकिन मेरी गणित कमजोर है।
विज्ञापन

4 of 4
सफल और हंसमुख पार्थीबन अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी को देते हैं जो पूरे परिवार को संजो कर रखती हैं। उनकी पत्नी एक बैंक में नौकरी करती हैं और उनके पास भी 9 शैक्षिक डिग्रियां हैं। इतनी डिग्रियों के बाद भी प्रोफेसर पार्थीबन रुकना नहीं चाहते। वो बताते हैं मेरी अभी आगे और डिग्रियां लेने की योजना है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें