फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी ड्रग्स के चंगुल में फंसी, आज दूसरों के लिए मिसाल बन गई है ये बॉडीबिल्डर

Thu, 15 Sep 2016 10:46 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
खुशी की तलाश में इस लड़की ने ड्रग्स को अपना दोस्त बना लिया था। धीरे-धीरे ड्रग्स लेने की आदत बढ़ती गई। नौकरी जा चुकी थी, बीमारी घर कर रही थी। ड्रग्स के सेवन से दिमाग ने भी साथ देना बंद कर दिया। उस स्थिति से खुद को बाहर निकालना नीलपर्णा के लिए आसान नहीं था।
विज्ञापन

2 of 6
आज जब भी कोई उनसे मिलता है तो उनके व्यक्तित्व से प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाता। लोग उनकी सकारात्मक सोच की सराहना किए बिना नहीं रह पाते। लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था अपनी गलत आदतों से खुद को बाहर निकालने में उनको बहुत मेहनत करनी पड़ी।
विज्ञापन

3 of 6
एब्स बनाने का शौक था तो बन गईं बॉडी बिल्डर। कभी अपने जीने का उद्देश्य भूल चुकी लड़की आज एक सफल बॉडी बिल्डर के साथ साथ सफल कोच भी बन चुकी है।

4 of 6
नीलपर्णा बताती हैं कि मैं सूरत के एक ज्वैलरी ब्रान्ड में मार्केटिंग का काम देखती थी। मगर कुछ ही दिनों बाद मुझे महसूस होने लगा कि मैं इस काम के लिए नहीं बनी हूं। लेकिन किस दिशा में जाऊं मुझे ये भी नहीं पता था। खुशी ढूंढने के लिए मैं ड्रग्स की ओर झुकने लगी।
विज्ञापन

5 of 6
उन्होंने फिर ड्रग्स से ध्यान हटाकर अपने शरीर की फिटनेस पर काम करना शुरू किया। उन्होंने मसल्स बनाना शुरू किया। धीरे-धीरे ट्रेनिंग की वजह से उन्होंने अपना गंदी आदतों पर काबू पा लिया। वो बताती हैं कि शुरुआत में मैंने पतले होने पर ध्यान दिया लेकिन अब मैं बॉडी बिल्डिंग में ध्यान दे रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसी बीच उनकी CAT की परीक्षा का परिणाम आया जो बेहतर था लेकिन उन्होंने मार्केटिंग का क्षेत्र छोड़कर फिटनेस इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने का दृढ़ निश्चय कर लिया। आज वो एक कोच का काम कर रही हैं और महिलाओं को मजबूत बनाने का दिशा में अपना योगदान दे रही हैं। वो चाहती हैं कि हर कोई उनकी कहानी जानकर उनसे प्रेरणा ले और अपनी जिंदगी को सही दिशा में ले जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें