फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Success Story: पढ़ाई के साथ-साथ खूबसूरती में भी हैं नंबर वन, जानिए IFS आरुषि मिश्रा की सफलता का राज

Fri, 21 Jul 2023 03:54 PM IST
श्वेता महतो एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तर प्रदेश में जन्मी आरुषि मिश्रा पढ़ाई में काफी होशियार थी। उन्होंने दसवीं में 95.14 प्रतिशत और 12वीं में 91.2 फीसदी हासिल की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी रुढ़की से बीटेक की पढ़ाई की।
विज्ञापन
1 of 6
IFS Arushi Mishra - फोटो : Social Media
भारत में हर साल आठ से 10 लाख परीक्षार्थी यूपीएससी की परीक्षा में शामिल होते हैं। उनमें से कुछ ही परीक्षार्थी ऐसे होते हैं, जिन्हें अपनी काबिलियत का अच्छे से पता होता है और वह लगातार सफलता हासिल करते जाते हैं। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश की बेटी आरूषि मिश्रा के साथ हुआ, जिन्होंने बीटेक करने के बाद यूपीएससी की भारतीय वन सेवा परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल की। हालांकि इसके बाद भी आरुषि नहीं रुकी और मेहनत के दम पर आईएसएफ बनी।
विज्ञापन

2 of 6
IFS Arushi Mishra - फोटो : Social Media
आरुषि मिश्रा की सफलता की कहानी 
उत्तर प्रदेश में जन्मीं आरुषि मिश्रा पढ़ाई में काफी होशियार थीं। उन्होंने दसवीं में 95.14 प्रतिशत और 12वीं में 91.2 फीसदी हासिल की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी रुड़की से बीटेक की पढ़ाई की।
विज्ञापन

3 of 6
IFS Arushi Mishra - फोटो : Social Media
बीटेक के बाद की यूपीएससी की तैयारी 
साल 2014 में बीटेक पास करने के बाद आरुषि यूपीएससी की तैयारी में लग गईं और भारतीय वन सेवा परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल कर समाज के सामने मिसाल कायम कर दिया।

4 of 6
IFS Arushi Mishra - फोटो : Social Media
आईएएस हैं आरुषि के पति
आरुषि के पिता अजय मिश्रा सीनियर एडवोकेट और मां नीता मिश्रा लेक्चरर हैं। उनका छोटा भाई अर्णव मिश्रा उत्तर प्रदेश में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। इतना ही नहीं आरुषि मिश्रा के पति चर्चित गौड़ आईएएस हैं। आरुषि ने चर्चित से साल 2021 में शादी की थी। मौजूदा समय में आरुषि मिश्रा आगरा वन विभाग में डिप्टी डीएफओ हैं।
विज्ञापन

5 of 6
IFS Arushi Mishra - फोटो : Social Media
यूपीपीसीएस में हासिल की 16वीं रैंक
यूपीएससी की भारतीय वन सेवा परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल करने से पहले आरुषि को यूपीएससी परीक्षा में उन्हें 229 रैंक के साथ आईआरएस (IRS) पद अलॉट हुआ था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा (यूपीपीएससी परीक्षा) में उन्हें 16वीं रैंक और डीएसपी का पद अलॉट हुआ था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
IFS Arushi Mishra - फोटो : Social Media
खूबसूरती में हीरोइन से कम नहीं 
आईएफएस आरुषि मिश्रा पढ़ाई में होशियार होने के साथ खूबसूरती में भी किसी हीरोइन से कम नहीं हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर लगभग 30 हजार लोग उन्हें फॉलो करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें