फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 12 रुपये से खड़ा किया 6 हजार करोड़ का साम्राज्य, 5वीं फेल हैं ये बिजनेसमैन

Wed, 08 Nov 2017 08:20 AM IST
amarujala.com- Written by : अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 5
आपने कई बड़ें अरबपतियों की सफलता की कहानियां सुनी होंगी। लेकिन आज हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं उनकी गिनती सूरत के बड़े कारोबारियों में होती है। ये शख्स हैं सावजीभाई ढोलकिया। इनकी कहानी इतनी अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है कि आप भी जानकार हैरान रह जाएंगे।

पढ़ें- कंप्‍यूटर हैक करने की कोशिश ने आज बना दिया करोड़ों का मालिक, उम्र महज 23 साल
विज्ञापन

2 of 5
savjibhai
सावजीभाई शून्‍य से शिखर पर पहुंचने वाले व्‍यक्ति का एक जीवंत उदाहरण हैं। वह अमरेली जिले के डुढाला गांव के रहने वाले हैं। कक्षा 4 तक पढ़ें सावजीभाई 1977 में अपने गांव से सिर्फ 12.5 रुपए लेकर सूरत के लिए निकले थे। यह रुपए भी बस का किराया चुकाने में खत्‍म हो गए थे।

पढ़ें- जूते पॉलिश कर बना करोड़पति, घर वाले थे फैसले से नाराज
विज्ञापन

3 of 5
savjibhai dholakia
घर से भागकर उन्होंने सूरत की एक फैक्ट्री में महज 179 रुपये प्रति माह पर नौकरी पर काम किया। उस समय उनके पास खाने-पीने में 140 रुपए खर्च करने के बाद 39 रुपये बचा करते थे।

4 of 5
savjibhai dholakia
अपने एक दोस्त से हीरा घिसने का काम सीखा करीब 10 साल तक हीरा घिसने का काम किया और धीरे-धीरे कारोबार आगे बढ़ने लगा। ढोलकिया की हरि कृष्ण डायमंड नाम की कंपनी का कारोबार 1991 में मात्र एक करोड़ का था जो आज बढ़कर 6000 करोड़ पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
savjibhai dholakia
जिस कंपनी में वो काम करते थे आज वो उसी कंपनी के मालिक बन गए हैं। उनकी हीरा और टेक्सटाईल की इंडसट्रीज हैं और तकरीबन 5500 से ज्यादा कर्मचारी यहां काम करते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें