फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब असली 'टारजन' आया दुनिया के सामने, पहनता नहीं कपड़े, ताकत इतनी कि...

Tue, 07 Nov 2017 04:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 6
tarzan
टारजन फिल्म से आपको टारजन का केरेक्टर याद हुआ होगा। एक विशालकाय शरीर वाला इंसान जिसके शरीर में कई लोगों की ताकत है लेकिन बस वह कपड़ों से कोसों दूर भागता है।

 
विज्ञापन

2 of 6
tarzan
ऐसा ही टारजन असम के वेस्ट किरबी अंगलांग जिले के एक पहाड़ी गांव में रहता है। जंगलों में सामान्य जिंदगी गुजारता है। उसे कपड़ों से सख्त परहेज है इसलिए लोग उसे टारजन कहते हैं। हालांकि उसका एक नाम भी है, ये है ओंग बे। 

 
विज्ञापन

3 of 6
tarzan
टारजन फिल्म की तरह ही स्थानीय लोगों ने भी कोशिश की कि टारजन गांव में कपड़े पहनकर आए लेकिन उसे ये कतई मंजूर नहीं। बरसों से ऐसी सारी कोशिश नाकाम होती रही है। उसकी उम्र तीस के पार है। 

 

4 of 6
tarzan
टारजन गांव में लोगों से मिलता जुलता है और उसकी इच्छा वहां शादी बारात और समारोहों में जाने की भी होती है लेकिन उसके सामने एक ऐसी शर्त रख दी जाती है कि वह मनमसोस कर रह जाता है और उधर रुख ही नहीं करता। ये शर्त होती है कपड़ा पहनकर आने की।

 
विज्ञापन

यहां रहता है टारजन
ओंग बे आंगलांग जिले के छोटे से पहाड़ी गांव डेरा आरलोक में रहता है, लेकिन गांव की बस्ती से दूर पहाड़ के करीब बने एक बड़ी सी झोपड़ी में। जहां वह आरामदायक जीवन गुजारता है। वह सामान्य लोगों से ज्यादा लंबा है और हट्टा-कट्टा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tarzan
दूसरे लोगों की तुलना में कहीं ज्यादा ताकतवर
गांव के लोग बताते हैं कि टारजन में दूसरे लोगों की तुलना में कहीं ज्यादा ताकत है लेकिन वह शांतिप्रिय है। लोगों के साथ उठता बैठता है। उसके अपने खेत हैं। जहां वह खेती करता है। फसल उगाता है। अपने बाल बच्चों का पेट पालता है। वैसे उसके कपड़ा नहीं पहनने की सनक के चलते लोग उन्हें दिमागी तौर कुछ असंतुलित मानते हैं लेकिन जो भी उससे बात करता है, उसे लगता नहीं कि वह कहीं से ऐसा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें