फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी ठेले पर बेचते थे पराठे, आज हैं देश के नंबर वन शेफ

Fri, 02 Dec 2016 03:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
अमृतसर में जन्में विकास खन्ना आज दुनिया का जाना माना चेहरा बन गए हैं। उन्होंने महज 17 साल की उम्र से ही कमाना शुरू कर दिया था और आज वह न्यूयॉर्क में 'जूनून' नाम के रेस्त्रां के मालिक हैं। इतना ही नहीं उनके इस रेस्त्रां के लिए उन्हें मिशलिन स्टार अवॉर्ड से नवाजा भी गया है।
विज्ञापन

कभी ठेले पर बेचते थे पराठे, आज हैं देश के नंबर वन शेफ

2 of 8
जब वह पैदा हुए थे, तब उनके पैरों में अंतर था। वे इसे सबसे छुपाया करते थे। जब घर के सारे बच्चे खेला करते थे, उस समय वह अपनी दादी को खाना बनाते देखते थे। विकास ने सबसे पहले अपने घर के पीछे एक छोटा से बैंक्विट हॉल खोला था लेकिन इसमें वह कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने बहुत से बिजनेस शुरू किए लेकिन सब असफल रहे। 
विज्ञापन

कभी ठेले पर बेचते थे पराठे, आज हैं देश के नंबर वन शेफ

3 of 8
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि एक बार वह पार्टी में थे और लाइट चली गई। वह जनरेटर चलाने छत पर गए लेकिन वह बार-बार बंद हो रहा था। इस वजह से उन्हें काफी मुश्किल हो रही थी पर अचानक सब कुछ ठीक हो गया। जब उन्होंने छत पर जाकर देखा तो वह हैरान रह गए। उनकी मां जनरेटर का स्विच पकड़ कर खड़ी हुई थीं और उस समय बहुत तेज बारिश हो रही थी। इस पर उनकी मां ने कहा, 'मैं अपने बेटे को असफल होते नहीं देख सकती।'

कभी ठेले पर बेचते थे पराठे, आज हैं देश के नंबर वन शेफ

4 of 8
एक दूसरे इंटरव्यू में उन्होंने कॉलेज में अपने एडमिशन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह पहले ही दो राउंड में फेल हो चुके थे लेकिन अभी इंटरव्यू बाकी था। वहां मौजूद लोगों ने ज्यादातर उनसे किटी पार्टी को लेकर सवाल किए। उन्होंने बताया कि वहां की औरतें छोले भटूरे और कुल्चे पसंद करती थी। इसके बदले वह विकास को 20 रुपए देती थीं। एक दिन उनके भटूरे फूल नहीं रहे थे और बारिश होने की वजह से तंदूर बंद हो गया था। सभी औरतें बहुत नाराज हो गई थीं लेकिन इसके बाद विकास ने ठाना कि वह एक एयर-कंडीशन रेस्त्रां खोलेंगे और खुली छतों को टाटा कहेंगे।
विज्ञापन

कभी ठेले पर बेचते थे पराठे, आज हैं देश के नंबर वन शेफ

5 of 8
उन्होंने आगे बताया, 'इस जवाब से वे सब हंसने लगे लेकिन मैं उन्हें बस एक ही बात कहता रहा कि मैं जरूर आप लोगों को एयर-कंडीशन रेस्त्रां खोलकर दिखाउंगा। वह यह कहकर बाहर आ गए। वे निराश थे लेकिन अचानक उन्होंने देखा कि कॉलेज का प्रिंसिपल उनकी तरफ आ रहा था। उन्होंने विकास के जनून की सराहना करते हुए दाखिला दिया।' 
विज्ञापन

कभी ठेले पर बेचते थे पराठे, आज हैं देश के नंबर वन शेफ

6 of 8
उन्होंने ये भी बताया कि जब वह अमेरिका गए थे तो उन्होंने रातें सड़कों और स्टेशन पर सोकर बिताईं। शेफ उनसे कहा करते थे कि वे उनके हाथ काट देंगे। लेकिन विकास पीछे नहीं हटे और आज एक नहीं बल्कि पांच मिशलिन अवॉर्ड उनके नाम हैं।
विज्ञापन

कभी ठेले पर बेचते थे पराठे, आज हैं देश के नंबर वन शेफ

7 of 8
विकास स्टार प्लस पर आने वाले शो 'मास्टर शेफ' को होस्ट करते आ रहे हैं। इस शो के दौरान उन्होंने बताया कि बचपन में उनकी दादी अमृतसर की एक छोटी सी गली में पराठे बनाती थीं और वह अपनी मां के साथ उसे बेचा करते थे। 

 
विज्ञापन

कभी ठेले पर बेचते थे पराठे, आज हैं देश के नंबर वन शेफ

8 of 8
2015 में विकास ने 1200 पन्नों की 'उत्सव' नाम की एक बुक निकाली जिसमें उन्होंने भारत में त्यौहार के दौरान बनने वाले व्यंजनों का वर्णन किया है। इस किताब को पूरा करने में विकास को करीब 12 साल का समय लगा। उन्होंने इस 16 किलोग्राम की किताब को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को तोहफे में दिया। इसके अलावा उन्होंने इसकी कॉपियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दलाई लामा और हिलेरी क्लिंटन को भी भेंट की।

करण जौहर ने विकास को एक फिल्म के लिए ऑफर भी दिया ता लेकिन विकास ने उसे रिजेक्ट कर दिया। सन् 2011 में 'पीपल्स मैगजीन' ने विकास को सबसे सेक्सी और अमेरिका का सबसे हॉट शेफ घोषित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें