Aishwarya Sheoran
- फोटो : aishwarya__sheoran
साल 2018 में अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाली आईएएस ऐश्वर्या श्योरण मिस इंडिया फेमिना रह चुकी हैं। ऐश्वर्या दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन करने के बाद अपनी मां का सपना पूरा करने के लिए मॉडलिंग में करियर बनाने का निर्णय किया।
ऐश्वर्या बचपन से पढ़ाई में काफी होशियार थीं। उन्होंने दिल्ली के चाणक्यपुरी के संस्कृति स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 97.5 प्रतिशत अंक लाकर टॉप भी किया।