फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में पली-बढ़ी है साढ़े तीन फुट की यह महिला IAS, PM मोदी भी हैं इनके मुरीद

Tue, 08 May 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
arti dogra
अजमेर (राजस्थान) की आईएएस अफसर आरती डोगरा का कद भले ही छोटा हो लेकिन उनके काम उन्हें ऊंचा मुकाम दिला चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
arti dogra
देहरादून में पली-बढ़ी साढ़े तीन फुट कद की आरती डोगरा के समाज में बदलाव को लेकर कई मॉडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन को भी भाए हैं। जिसके लिए पीएम ने प्रशंसा की है। इन दिनों आईएएस आरती अपने काम और अपने कद को लेकर सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
arti dogra
आरती डोगरा देहरादून की रहने वाली हैं। उनकी स्कूलिंग ब्राइटलैंड स्कूल से हुई है। आईएएस आरती डोगरा देहरादून की विजय कॉलोनी निवासी कर्नल राजेन्द्र डोगरा और मां कुमकुम की इकलौती बेटी हैं। उनकी मां दून के प्राइवेट स्कूल में प्रधानाध्यापिका रही हैं। दून में आरती डोगरा की मुलाकात आईएएस और वर्तमान में प्रमुख सचिव मनीषा पंवार से हुई। मनीषा ने आरती का हौसला बढ़ाया। इसके बाद आरती ने दिनरात मेहनत कर अपना लक्ष्य हासिल कर लिया।

 

4 of 5
arti dogra
राजस्थान कैडर की 2006 बैच की आईएएस आरती कद में साढ़े तीन फुट की हैं। लेकिन, अपने कार्यों से महिलाओं के लिए मिसाल बन गई हैं। राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर और बूंदी जिलों में कलक्टर रहते हुए आरती ने समाज हित में बड़े फैसले लिए। इनके मॉडल देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मंत्र मुग्ध हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arti dogra
बता दें कि राजस्थान में हाल ही में 81 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर हुए। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा में महिला आईएएस अफसर आरती डोगरा का नाम आया। आरती डोगरा को डिस्कॉम की मैनेजिंग डायरेक्टर से अजमेर के जिलाधिकारी की जिम्मादारी सौंपी गई है। आरती द्वारा खुले में शौच से मुक्ति के लिए शुरू किए गए स्वच्छता मॉडल 'बंको बिकाणो' पर पीएमओ ने उनकी खूब तारीफ की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें