फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए एक बाप-बेटी, जिन्होंने मिलकर कर दिखाया वो कमाल...देखती ही रह गई दुनिया

Sun, 20 May 2018 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
माउंट एवरेस्ट चढ़ने वाले
बाप-बेटी की इस बेमिसाल जोड़ी को देखिए, इन्होंने मिलकर वो कमाल कर दिखाया कि दुनिया देखती ही रह गई और अनूठा इतिहास बन गया।
विज्ञापन

2 of 7
माउंट एवरेस्ट चढ़ने वाले
हरियाणा के गुरुग्राम जिले की एक पिता-बेटी की जोड़ी ने माउंट एवरेस्ट फतह किया है। ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय पिता-बेटी की जोड़ी है। बेटी दीया बजाज ने बुधवार सुबह 4:30 बजे एवरेस्ट फतह किया। जबकि पिता अजीत बजाज बेटी से 15 मिनट बाद चोटी पर पहुंचे। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी मापने का लक्ष्य लेकर दोनों ने 10 अप्रैल को यात्रा शुरू की थी। 16 मई की सुबह 4:30 बजे विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर फतेह हासिल की।
विज्ञापन

3 of 7
माउंट एवरेस्ट चढ़ने वाले
दोनों ने एक साथ एक महीने में यह उपलब्धि हासिल की है। अजीत की पत्नी और दीया की मां शिरली बजाज ने अपने पति और बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, दोनों दुनिया की शीर्ष चोटी पर जाने को रोमांचित थे। अब उनका सपना पूरा हो चुका है। शिरली ने कहा, दोनों इस आकर्षक पहाड़ पर चढ़ने को उत्साहित थे। अजीत के लिए यह उपलब्धि तो और भी विशेष है, क्योंकि इस बार वह अपनी बेटी के साथ थे।

4 of 7
माउंट एवरेस्ट
दुनिया के शीर्ष से देखा सूर्योदय
पिता और बेटी कैंप 3 (27,390 फीट) से होकर उत्तरी कोल (23,030 फीट) तक बुधवार को ही पहुंच गए थे। यहां पहुंच दीया ने कहा कि हमने सुबह-सुबह 8,848 मीटर ऊंची चोटी फतह की। यहां से सूर्योदय देखा, जो एक बेहद खूबसूरत अनुभव था। अजीत के पिता जयदेव बजाज व माता सत्या बजाज ने बताया कि बेटे व पोती की इस उपलब्धि पर उन्हें गर्व है।
विज्ञापन

5 of 7
माउंट एवरेस्ट चढ़ने वाले
पंजाब के पठानकोट के ढांगू रोड पर रहने वाले जयदेव बजाज बताते हैं कि उनके तीन लड़के व दो लड़कियां हैं। परिवार में सबसे बड़े बेटे सत्यदेव बजाज सेना से सेवानिवृत हैं। दूसरे नंबर पर संजीव बजाज सेना में मेजर हैं और तीसरे नंबर हैं अजीत बजाज। बड़ी बहन अनुराधा दुआ प्रिंसिपल हैं, जबकि छोटी बहन अंजना बजाज अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
माउंट एवरेस्ट चढ़ने वाले
जयदेव बजाज बताते हैं कि अजीत को बचपन से ही पहाड़ियों पर चढ़ने का शौक था। वह 12 वर्ष साल की उम्र में 15 सौ फीट ऊंची चोटी पर चढ़ गया था। 16 साल की उम्र में हनुमान टीबा नामक स्थान पर वह 5 हजार ऊंची फीट चोटी पर चढ़ा था। वर्ष 2012 में अजीत ने नार्थ पोल और साउथ पोल पर चढ़ाई करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था। अजीत बजाज ऋषिकेश में एडवेंचर स्पोर्ट्स गुड्स का बिजनेस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
माउंट एवरेस्ट चढ़ने वाले
अजीत उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव पर स्कीइंग करने वाले पहले भारतीय हैं। उन्हें इस उपलब्धि के लिए पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है। दीया ने उत्तरकाशी के नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनीरिंग (निम) से पर्वतारोहण के गुर सीखे हैं। 2012 में 17 साल की उम्र में दीया ने 20 दिन के ट्रांस ग्रीनलैंड स्कीइंग अभियान में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंड एलब्रस (5642 मीटर) को फतह किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें