फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये डॉक्टर जड़ रहा आंखों के अंदर ज्वैलरी, शौक से कराते हैं लोग अपना ऑपरेशन

Sat, 19 May 2018 02:13 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
EYEBALL piercing
आज मालूम चल रहा है कि भैया तरक्की सिर्फ साइंस ने नहीं बल्कि मेडिकल ने भी की है। जी हां, इस डॉक्टर का कारनामा जानने के बाद आप भी यही बोलेंगे। दुनिया को हिलाकर रख देने वाले इस डॉक्टर ने आंखों के अंदर ज्वैलरी जड़ने का नामुमकिन काम जो मुमकिन कर दिखाया है। क्यों ताज्जुब हुआ न जानकर...  
विज्ञापन

2 of 6
EYEBALL piercing
आप सोच रहे हैं न कि आंख में जरा सा कचरा जाने पर बहुत तकलीफ होती है, लेकिन यहां तो लोग अपनी आंखों के भीतर जेवर जड़वाने में लगे हुए हैं। बता दें यह मामला न्यूयॉर्क का है। यहां एक डॉक्टर ने एक महिला पेशेंट की आंख के अंदर जेवर जड़ने के लिए उसकी आंख का ऑपरेशन कर डाला।

 
विज्ञापन

3 of 6
EYEBALL piercing
ये ऑपरेशन कामयाब भी रहा। जहां डॉक्टर ऐसे ऑपरेशन का खतरा मोल नहीं लेते वहीं इस डॉक्टर ने तुरंत इसके लिए हां भर दी। न्यूयॉर्क के पार्क एवेन्यू लेसर सर्जरी क्लीनिक में डॉक्टर एमिल शिन ने ये रोंगटे खड़े कर देने वाला ऑपरेशन महज 5 मिनट में कर दिखाया। डॉक्टर ने एक महिला की आंख के अंदर उसकी मनपसंदीदा प्लेटिनम ज्वेलरी जड़ दी।

4 of 6
EYEBALL piercing
दिल की शेप की ज्वेलरी 3X4 मिलीमीटर की थी। एमिल ने इस अनोखे ऑपरेशन की वीडियोग्राफी भी की। उन्होंने सबसे पहले इंजेक्शन के जरिए आंख के एक हिस्से को सुन्न कर दिया। फिर उसके अंदर ये छोटा सा जेवर रख दिया। इसके बाद डॉक्टर ने आंख के अंदर जेवर फिट करने के लिए उसे कर्व कर दिया, चिकना बनाने के लिए इसे पॉलिश भी किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
Emil Chynn, (left)
ये पूरा ऑपरेशन मात्र 5 मिनट में हो गया। आपको लग रह होगा कि यह पेनफुल रहा होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। पेशेंट को जरा भी दर्द नहीं हुआ। डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक 20 साल का एक्सपीरियंस रखने वाले इस डॉक्टर ने दावा किया कि इससे किसी भी तरह का इंफेक्शन नहीं होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
EYEBALL piercing
इस सर्जरी के द्वारा अब डॉक्टर आंख के अंदर, हार्ट, स्टार और ऐसे कई शेप की ज्वैलरी फिट करने का ऑफर दे रहा है। अमेरिका में अबतक तीन लोग इस तरह की सर्जरी करा चुके हैं और कई लोग इस सर्जरी के लिए डॉक्टर एमिल के पास पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें