फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS बनना है तो टॉपर का ये 5 नंबरी फार्मूला अपनाएं, अचूक बाण है कोई नहीं बताएगा

Sat, 12 May 2018 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
आईएएस टॉपर अनु कुमारी
यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़े काम के टिप्स, आईएएस बनना है तो ये 5 नंबरी फार्मूला अपनाएं, टेंशन लेने की जरूरत ही नहीं।
विज्ञापन

2 of 8
आईएएस टॉपर अनु कुमारी
यूपीएससी 2017 क्लीयर करके आईएएस बनने वाली सेकेंड टॉपर अनु कुमारी सोमवार को अपने पैतृक गांव दीवाना पहुंची। यहां उनका जोर शोर से स्वागत किया गया। इस मौके पर अनु ने कहा कि बेटा हो या बेटी, बच्चों को अवश्य पढ़ाएं, शिक्षा के बिना जिंदगी कुछ भी नहीं है। वहीं अनु कुमारी ने आईएएस बनने के लिए कुछ तरीके से बताए हैं, आप भी जानिए।
विज्ञापन

3 of 8
आईएएस टॉपर अनु कुमारी
अनु कुमारी कहती हैं कि यूपीएससी क्लीयर करना आसान नहीं, पर नामुमकिन भी नहीं। मन में कुछ करने का जज्बा होता है तो उसे मंजिल तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता है। मैंने कोई कोचिंग नहीं ली और खुद से पढ़ाई करके ही यह मुकाम हासिल किया। बस कभी अपने लक्ष्य का पीछा करना नहीं छोड़ा और सफलता हाथ लगी। काफी हद तक सेल्फ स्टडी की। स्पेशल टॉपिक बनाकर अभ्यास किया, ऑनलाइन स्टडी भी की।

4 of 8
आईएएस टॉपर अनु कुमारी
अनु बताती हैं कि हर किसी का जीवन में एक लक्ष्य जरूर होना चाहिए, कुछ ऐसा कि जिससे खुद के साथ अपने समाज के लिए भी कुछ कर सकें। कोई भी लक्ष्य तब तक मुश्किल है जब तक उसे ईमानदारी से हासिल करने की कोशिश नहीं हो। लक्ष्य को लेकर कोशिश निरंतर करो, असफलता को भी सफलता पाने का एक स्टेप समझो। खुद पर भरोसा हमेशा रखना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
आईएएस टॉपर अनु कुमारी
सफलता तभी कदम चूमती है, जब आपमें कुछ कर गुजरने का जज्बा हो। दिल में धैर्य हो और फितरत मेहनती। सफल होने के लिए कोई शॉर्ट कट नहीं होता। ऐसा भी समय आता है जब प्रयास सफल न होने पर उम्मीद टूटने लगती है, मन मायूस हो जाता है, लेकिन तमाम हालातों से लड़ने वाला ही विजेता बनता है। यह संदेश उन युवाओं के लिए था, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और विफलता मिलने  पर हार मानकर बैठ जाते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
आईएएस टॉपर अनु कुमारी
सिविल सर्विस परीक्षा पास करने के टिप्स
प्लानिंग-
यह सबसे महत्वपूर्ण है। योजना बनाकर पढ़ने से उलझते नहीं है।
धैर्य- यह ऐसी परीक्षा है, जो धैर्य रखकर ही पास की जा सकती है। एक हार के बाद धैर्य नहीं छोड़ना।
ग्रुप स्टडी- सिविल सर्विस की परीक्षा को पास करने में ग्रुप स्टडी बहुत काम आती है। लाइब्रेरी में जाकर साथी मिल जाते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
आईएएस टॉपर अनु कुमारी
रिविजन- जो एक बार पढ़ लिया, उसे यह समझ लें की सब कुछ समझ आ गया। रिविजन करने से कुछ प्वाइंट्स सामने आते हैं।
लिस्ट ऑफ सोर्स- आप सब कुछ हर किताब से नहीं पढ़ सकते। एक सूची बनाएं कि आपको पढ़ना क्या है।
पुराने पेपर- सिविल सर्विस परीक्षा के पुराने पेपर काफी काम आते हैं। इससे यह पता चल जाता है कि किस प्रकार के प्रश्न आते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
आईएएस टॉपर अनु कुमारी
लिखने की कला- प्रश्नों के उत्तर लिखने की कला आनी चाहिए। बार-बार लिखने से यह प्रेक्टिस होती है। इससे वाइब्रेशन आती हैं।
अगले की तैयारी- एक बार परीक्षा देकर यह सोचें की पास हो गए। रिजल्ट आने से पहले अगली बार फिर से पेपर देने की तैयारी शुरू करें।
सेल्फ टेस्टिंग- खुद को परखने के लिए अपनी परीक्षा लें। आप कितनी मेहनत करते हैं, यह आपको ही पता है।
जैसे हैं वैसे रहें- इंटरव्यू के वक्त बनावटी बनने के बजाय जैसे हैं वैसे रहें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें