फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Toppers Success Stories: 10वीं-12वीं के टॉपर्स ने दिए मंत्र, बोले- आपदा को बनाया अवसर

Sat, 23 Jul 2022 07:07 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE 10th 12th Result 2022 Toppers Success Stories: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस बार परिणामों में छात्राओं का दबदबा रहा है। 
विज्ञापन
1 of 8
CBSE Result 2022 - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
CBSE Results 2022 Toppers Success Stories: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस बार परिणामों में छात्राओं का दबदबा रहा है। दोनों के कक्षाओं के रिजल्ट में छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों के मुकाबले बेहतर रहा है। हालांकि, सीबीएसई की ओर से आधिकारिक तौर पर टॉपर्स की सूची जारी नहीं की जाती है और न ही कोई मेरिट लिस्ट जारी होती है।
लेकिन स्कूलों की और अपने ऊन छात्रों के बारे में जानकारी साझा की गई है जिन्होंने 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अपनी सफलता के बारे में बात करते हुए टॉपर्स ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य सफलता प्राप्त करना था। इसके लिए लॉकडाउन का इस्तेमाल एक अवसर के तौर पर किया।  
विज्ञापन

2 of 8
बुलंदशहर की तान्या सिंह - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर की तान्या को 100 फीसदी
सीबीएसई के परिणाम में बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की तान्या सिंह ने परचम फहराया है। तान्या ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। ओवरऑल रिजल्ट में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। इस साल कुल पास प्रतिशत 92.71 फीसदी रहा है। केंद्रीय विद्यालय के छात्रों का परिणाम 97.04 फीसदी रहा है। ओवरऑल 92.71 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
सीबीएसई टॉपर अंजलि फूलमालाओं के साथ् - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले गांव सिलारपुर की की बेटी अंजलि ने भी दसवीं कक्षा में 500 में से 500 अंक लेकर देशभर में प्रथम स्थान पर जगह बनाई है। अंजलि ने भी कोरोना काल के दौरान घर पर रहकर जमकर पढ़ाई की थी। 

4 of 8
Khushi Kukreja CBSE Topper 2022 Chhindwara - फोटो : Self
छिंदवाडा की खुशी ने भी किया टॉप
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में बिना कोचिंग के 99 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए छिंदवाड़ा की है। आसाराम गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली कुकरेजा ने कक्षा 12वीं में कॉमर्स की छात्रा थी। जिसने हाल ही में संपन्न हुई परीक्षा में 99% अंक हासिल कर टॉपर्स में जगह बनाई है।खुशी ने बारहवीं कॉमर्स विषय में 500 में से 495 अंक पाए हैं। खुशी के पिता विजय कुकरेजा ने बताया कि बेटी ने छिंदवाड़ा का नाम पूरे देश में रोशन किया है यह उसकी सच्ची लगन का नतीजा है वह बचपन से ही पढ़ाई में काफी होनहार थी। 
विज्ञापन

5 of 8
दीया नामदेव - फोटो : अमर उजाला
शामली जिले में स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की 10वीं की छात्रा दीया नामदेव शत प्रतिशत अंक पाकर नेशनल टॉपर बनी हैं। दीया ने 500 में से 500 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं 12वीं में सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल की छात्रा अपूर्वा तायल व बीएसएम स्कूल की छात्रा प्रियांशी देशवाल ने सयुंक्त रूप से 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। दोनों छात्राओं ने जिले में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
चंडीगढ़ में जश्न मनाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
12वीं के तीन छात्र-छात्रा जिला टॉपर
वहीं बिजनौर में कक्षा 12वीं के तीन छात्र-छात्रा जिला टॉपर बने हैं। इनमें एलआरएस अकादमी स्कूल की घृताची गुप्ता ने 99.4, सेंट मेरी धामपुर की छात्रा चैतन्या मिगलानी ने 99.2 और डीडीपीएस बिजनौर की रिद्धि अग्रवाल ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
CBSE Class 12th Result - फोटो : अमर उजाला
हर्षिता 99 प्रतिशत अंक लेकर बनी टॉपर 
बागपत में बड़ागांव के स्यादवाद स्कूल की छात्रा हर्षिता जैन ने 12वीं में 99 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। बताया गया कि त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर के प्रबंधक त्रिलोकचंद जैन की बेटी हर्षिता ने जनपद में सर्वाधिक 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। हर्षिता ने कक्षा दस में भी 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नाम रोशन किया था। जिला टॉपर हर्षिता ने बताया कि उसने हॉल ही में संपन्न हुए नीट के एग्जाम को दिया है। वह एमबीबीएस करके जनसेवा करना चाहती है।
विज्ञापन

8 of 8
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

यूपी सीएम योगी ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने CBSE द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परिणाम में सफलता अर्जित करने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके गुरुजनों व अभिभावकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कू करते हुए लिखा, ज्ञानार्जन के प्रति आप सभी की संकल्पबद्धता ने यह सफलता सुनिश्चित की है। आप सभी जीवन में निरंतर सफलताएं अर्जित करते रहें, सभी का भविष्य उज्ज्वल हो।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें