फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर : कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज फिर से बंद, जानिए- कहां और कब तक बंद रहेंगे?

Wed, 31 Mar 2021 09:08 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज बंद किए गए
  • ऐसे ही हालात केंद्र शासित प्रदेशों में भी हैं
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
देशभर में एक बार फिर वैश्विक संक्रामक महामारी कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। कई राज्यों में हाल ही में संक्रमण के बेतहाशा बढ़े हैं। इसका कारण चाहे अब लॉकडाउन के दौरान जैसी सख्ती न होना हो या लोगों की मास्क न लगाने की आदत को लापरवाही कहा जाए है। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों समेत तमाम शिक्षा संस्थानों को बंद किए जाने की स्थिति में पहुंचा दिया है। 
हाल ही में उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और पुडुचेरी सहित कई राज्यों में सरकारों ने फिर से सख्ती बढ़ाई है और कोरोना संक्रमण के नए मामलों को काबू करने के लिए स्कूल और कॉलेज बंद करने जैसे कई अहम कदम उठाए हैं। ऐसे ही हालात केंद्र शासित प्रदेशों में भी हैं। यहां भी स्थानीय प्रशासन की ओर से स्कूल और कॉलेज बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
स्कूल-कॉलेज बंद करने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, तेलंगाना और तमिलनाडु शामिल हैं। गौरतलब है कि पिछले साल यानी मार्च 2020 में, सभी राज्यों में कोविड-19 के कारण घोषित राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के तहत, भौतिक कक्षाओं और शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया था।
अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फरवरी महीने से शिक्षण संस्थानों को खोलना शुरू किया था, लेकिन अब फिर से बंद करना पड़ गया है। जबकि कई राज्यों में स्कूल और बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। आइए जानते हैं किस राज्य में क्या-क्या और कब तक बंद रहेंगे ...




 
विज्ञापन

2 of 6
स्कूल - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश :
कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण, उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि कक्षा एक से आठवीं तक के लिए राज्य के सभी स्कूल 04 अप्रैल, 2021 तक बंद रहेंगे। पहले यह तिथि 31 मार्च, 2021 थी। इसे चार दिन और आगे बढ़ा दिया गया है। 

मध्य प्रदेश : 
बढ़ते COVID-19 मामलों के मद्देनजर, मध्य प्रदेश सरकार ने कक्षा एक से आठ तक के छात्रों के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूल 15 अप्रैल, 2021 तक बंद करने का फैसला किया है। हालांकि, नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खुले रहेंगे, लेकिन कोरोना बचाव दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।
विज्ञापन

3 of 6
school shimla - फोटो : अमर उजाला
पंजाब :
पंजाब सरकार ने मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों के अलावा अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों को 31 मार्च, 2021 तक बंद किया गया था, लेकिन अब 10 दिन और यानी 10 अप्रैल, 2021 तक के लिए स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला किया है।  

हिमाचल प्रदेश :
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 04 अप्रैल, 2021 तक सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है। बढ़ते हुए कोविड-19 मामलों को देखते हुए राज्य के सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज और स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, वरिष्ठ कक्षाओं के लिए परीक्षा आयोजित करने वाले स्कूल खुले रहेंगे।

4 of 6
सरस्वती विद्या मंदिर के एक कक्ष की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गुजरात : 
कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए, गुजरात सरकार ने आठ नगरीय क्षेत्रों में स्थित स्कूल के लिए 10 अप्रैल, 2021 तक कक्षाएं निलंबित कर दी हैं। इन आठ नगर निगमों में अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर, जूनागढ़, भावनगर और गांधीनगर शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ : 
छत्तीसगढ़ सरकार ने अगली सूचना तक सभी स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। सरकार ने 21 मार्च, 2021 को ही 10वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वालों को छोड़कर सभी कक्षाओं के छात्रों को परीक्षा के बिना पदोन्नत करने की घोषणा कर दी थी। 
विज्ञापन

5 of 6
girl school - फोटो : istock
तेलंगाना
तेलंगाना में मेडिकल कॉलेज को छोड़कर सभी शिक्षण संस्थानों (स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, गुरुकुल संस्थान) कोविड-19 मामलों में तेजी से वृद्धि को देखते हुए बंद कर दिए गए हैं। सरकार ने राज्य में शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने के कारण डिग्री, स्नातकोत्तर (पीजी) और अन्य कार्यक्रमों की सभी चल रही और निर्धारित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सरकारी स्कूल - फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु 
तमिलनाडु सरकार ने 22 मार्च, 2021 से ही अगले आदेश तक कक्षा नौवीं, 10वीं और 11वीं कक्षा तक के लिए स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया हुआ है। जबकि अन्य कक्षाओं के स्कूल पहले से ही बंद है।

पुडुचेरी
केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के प्रशासन ने 22 मार्च, 2021 से 31 मई, 2021 के बीच कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें