फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या उत्थान योजना : स्नातक पास छात्राओं को सरकार दे रही 50 हजार रुपये, ऐसे करें आवेदन

Thu, 01 Apr 2021 09:02 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 12वीं पास करने वाली अविवाहित छात्राओं को 25 हजार रुपये
  • स्नातक तक की पढ़ाई पूरी करने वाली बालिकाओं को 50 हजार रुपये
विज्ञापन
1 of 5
छात्राएं - फोटो : iStock
यदि आप स्वयं अथवा आपके परिवार में कोई युवती स्नातक में पढ़ रही है या स्नातक पास है तो उसे सरकार की ओर से 50 हजार रुपये मिलेंगे। इसके लिए बालिकाओं को राज्य सरकार की कन्या उत्थान योजना में आवेदन करना होगा। दरअसल, विभिन्न सरकारों की ओर से महिलाओं और युवतियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
कहा जाता है कि एक बालिका के साक्षर होने पर एक पूरा परिवार साक्षर हो जाता है। ऐसे में सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की शिक्षा को बेहद अहम माना गया है। इसे बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाएं शुरू की गईं हैं। इन योजनाओं के तहत बालिकाओं को यूनिफॉर्म, छात्रवृत्ति, साइकिल और स्कूटी ही नहीं 25 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।
जहां एक ओर केंद्र सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लाखों अभिभावक उठा रहे हैं और अपनी बेटियों की स्कूल से लेकर कॉलेज तक की शिक्षा पूरी करवा रहे हैं। इसी क्रम बिहार सरकार ने भी बालिका शिक्षा को अधिक प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इनमें से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना सबसे महत्वाकांक्षी पहल है। 
विज्ञापन

2 of 5
खुशी जाहिर करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
बिहार में इस योजना के तहत बालिकाओं को कक्षा 10वीं, 12वीं और स्नातक पास करने पर प्रोत्साहन राशि दी जाती है। ऐसा नहीं है कि यह नई योजना है, लेकिन हाल ही में राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत दी जानी वाली राशि में इजाफा किया गया है। इसके तहत 12वीं पास करने वाली छात्राओं को तो अब ये राशि दोगुनी से भी ज्यादा दी जा रही है। इस साल शैक्षणिक सत्र 2021-22 से 12वीं पास करने वाली अविवाहित छात्राओं को 25 हजार रुपये और स्नातक तक की पढ़ाई पूरी करने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि के तौर पर 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी है। 
विज्ञापन

3 of 5
छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि इस योजना के तहत पहले अधिकतम 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती थी, लेकिन अब बिहार सरकार द्वारा इंटर के लिए तकरीबन साढ़े तीन लाख छात्राओं और स्नातक की करीब 85 हजार अविवाहित छात्राओं को अधिक सहायता राशि देने के लिए इस बार में बजट में अतिरिक्त का प्रावधान किया गया है। नई राशि के साथ यह योजना 01 अप्रैल, 2021 से लागू हो चुकी है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ उठाने के लिए बालिकाओं को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। 

4 of 5
खुशी मनाती छात्राएं। - फोटो : file photo
इसके लिए बिहार सरकार द्वारा के आधिकारिक ई-कल्याण पोर्टल पर आवेदन करना होगा। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ( स्नातक ) के लिए विद्यार्थियों को केवल ऑनलाइन आवेदन ही देना है। आवेदक का आवेदन महाविद्यालय के माध्यम से स्वीकृत नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों को महाविद्यालय में किसी डॉक्यूमेंट या आवेदन देने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक, इंटर या स्नातक की मार्कशीट, मोबाइल नंबर, आधार से लिंक है तो ज्यादा बेहतर रहेगा, और पासपोर्ट साइज फोटो जरूरत रहेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कैसे करें आवेदन 
  • बिहार सरकार के ई-कल्याण पोर्टल https://ekalyan.bih.nic.in/ पर जाएं।
  • होम पेज पर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना :- मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना 2020 के लिए आवेदन करें।
  • यहां स्क्रीन पर आवेदन के लिए तीन लिंक दिए गए हैं। इनमें से किसी एक लिंक पर क्लिक करें। 
  • ऑनलाइन आवेदन भरने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ें।
  • फॉर्म भरने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। 
  • पहले अपना पंजीकरण करें।
  • पंजीकरण के बाद अपने आई पासवर्ड से लॉगिन करके आवेदन जमा करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें