अमेरिकी सेना में चैपलेन बनीं सलेहा जबीन
- फोटो : social media
सलेहा जबीन ने कहा कि मैंने अपने धार्मिक विश्वासों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया है। मैं उन लोगों से घिरी हुई हूं, जो मेरा सम्मान करते हैं। मैं एक महिला, एक आध्यात्मिक नेता और एक भारतीय मूल की आप्रवासी के रूप में मुझे जो कार्य मिला है, उसे करने के लिए तैयार हूं। जबीन ने कहा, मुझे कौशल सीखने और स्वयं को विकसित करने के लिए कई अवसर मिले, जो मुझे एक सफल अधिकारी बनने के लिए और एक बहुलतावादी वातावरण में एक स्पिरिचुअल मेंटर के रूप में कार्य करने को प्रेरित करते हैं।