फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन की महारानी को सोशल मीडिया हेड की जरूरत, जानें कितना मिलेगा वेतन 

Sun, 15 Dec 2019 10:34 AM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आजकल लिंक्डइन पर एक वेकेंसी चर्चा का विषय बनी हुई है। अगर आप भी सोशल मीडिया में रुचि रखते हैं या अपना करियर सोशल मीडिया में बनाने के बारे में सोच रहें हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। ब्रिटिश राजघराने की महारानी एलिजाबेथ-2 का सोशल मीडिया हैंडल करने के लिए भर्ती निकाली गई हैं। अगर आप भी इच्छुक हैं तो राजपरिवार की निजी वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते है। अगली स्लाइड में जानिए, आवेदन करने के लिए क्या योग्यता चाहिए और क्या होगा वेतन ? 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
महारानी को सोशल मीडिया के लिए कंटेट डेवलपर की जरुरत है। जो महारानी को उनके चाहने वालों के साथ जोड़कर रखे। पिछले गुरुवार को राजपरिवार ने ये भर्ती निकाली है।  इसके लिए उम्मीदवारों के लिए सप्ताह में पांच दिन, सोमवार से शुक्रवार 37.5 घंटे काम करना होगा। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
भर्ती के लिए दी गई जानकारी में बताया गया है कि आप के द्वारा लिखा गया कांटेंट लाखों लोग देखेंगे। चयनित व्यक्ति का काम महारानी को लोगों की नजरों में बनाए रखने के लिए कंटेंट नही लिखना बल्कि राजपरिवार के लिए कुछ खास करना होगा। जैसे बाकि भर्तियों के लिए अंतिम तिथि होती है वैसे इस भर्ती के लिए भी अंतिम तिथि जारी की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि जानने के लिए अगली स्लाइड देखें।

4 of 5
राजपरिवार की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी के मुताबिक आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर है। भर्ती में दी गई योग्यता के अनुसार उम्मीदवार को हाई-प्रोफाइल वेबसाइट को संभालने और उसे संपादित करने का अनुभव होना चाहिए। साथ ही सोशल मीडिया के अन्य साधनों को भी संभालने का अनुभव होना चाहिए। सबसे बड़ी बात है कि इस पद के लिए अब तक 45 लोग आवेदन भी कर चुके हैं। इस साल मई में राजपरिवार की तरफ से डिजिटल कम्युनिकेशन अफसर के लिए भी वेकेंसी निकाली गई थी।  

ये भी पढ़ें : 2020: अंतरिक्ष में खुलेगा पहला होटल, एक बार में छह लोग कर सकेंगे डिनर 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार उम्मीदवार को इसके लिए 47 लाख रुपये वेतन दिया जाएगा। राजपरिवार अपनी छवि नियंत्रित करना चाहता है। इस काम के लिए उन्होंने सोशल मीडिया को चुना है। 

ये भी पढ़ें : गूगल ने बताया- 2019 में सबसे ज्यादा खोजी गईं भारत की ये 10 हस्तियां

राजपरिवार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें। 
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें