फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी को फांसी देते वक्त मौजूद रहते हैं ये पांच लोग, जानें क्या है नियम

Sat, 14 Dec 2019 04:10 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फांसी देते वक्त ये 5 लोग होते हैं साथ - फोटो : amar ujala
निर्भया मामले में दोषियों को सजा देेने की तैयारी चल रही है। हालांकि अभी तारीख पर अंतिम रूप से फैसला नहीं हुआ है। एक दोषी ने पुनर्विचार याचिका लगाई है, जिसपर फैसला आना अभी बाकी है। पर अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही उन्हें फांसी दे दी जाएगी। 



बहरहाल, हम आपको बता रहे हैं कि जब किसी को फांसी दी जाती है तो उसके साथ वहां कौन-कौन लोग मौजूद होते हैं। क्योंकि इसके लिए भी नियम बनाए गए हैं। कौन होते हैं वो पांच लोग? क्या होता है ब्लैक वारंट? पूरी जानकारी आगे की स्लाइड्स में पढ़ें।
विज्ञापन

2 of 5

क्या है ब्लैक वारंट

  • नियमों के आधार पर ब्लैक वांरट लोअर कोर्ट द्वारा जारी किया जाता है।
  • भले ही ब्लैक वांरट कोर्ट के माध्यम से जारी होता है, पर फांसी का वक्त जेल सुपरिंटेंडेंट द्वारा निर्धारित किया जाता है।
  • उसके बाद कोर्ट को सुपरिंटेंडेंट तय समय बताता है।
विज्ञापन

3 of 5
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala

ब्लैक वारंट जारी होने के 15 दिन बाद दी जाएगी फांसी

  • जब एक बार वारंट जारी हो जाता है तो फांसी से जुड़ी सभी तैयारियों में भी देरी नहीं होती है।
  • नियमों के मुताबिक जेल मैनुअल में ब्लैक वारंट जारी होने के 15 दिन बाद फांसी दी जाती है। पर ये नियम कुछ हालात में सरकार द्वारा बदला भी जा सकता है।

4 of 5
  • ट्रायल कोर्ट द्वारा ब्लैक वारंट जारी करने के बाद सेशन जज और DG तिहाड़ को जेल सुपरिटेंडेंट फांसी का वक्त बताता है।
  • चूंकि फांसी के समय जेल में बहुत गमगीन माहौल बन जाता है इसलिए सभी कैदी अपनी बैरक में बंद होते हैं।

पांच लोग जो फांसी की सजा देते वक्त मौजूद रह सकते हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
  • जेल सुपरिटेंडेंट
  • डिप्टी सुपरिटेंडेंट
  • RMO (Resident Medical Officer)
  • चिकित्सा अधिकारी (डॉक्टर)
  • मजिस्ट्रेट या ADM।
नोट- इसके अलावा दोषी जिसे फांसी हो रही है वो चाहे तो वह उसके धर्म का कोई भी नुमाइंदा जैसे पंडित, मौलवी भी फांसी होते हुए देख सकता है।

ये भी पढ़ें- 
SP और SI अफसर की वर्दी में क्या होता है अंतर? जानें इनकी कितनी होती है सैलरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें