फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची विश्वविद्यालय: प्रैक्टिकल नंबर और मिड सेमेस्टर एग्जाम के आधार पर प्रमोट होंगे यूजी-पीजी छात्र

Mon, 10 May 2021 10:46 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

रांची विश्वविद्यालय स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगले सेमेस्टर में प्रमोट करेगा। फाइनल ईयर छात्रों को छोड़कर यूजी और पीजी के सभी सेमेस्टर के छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगले सेमेस्टर में प्रैक्टिकल एग्जाम और मिड सेमेस्टर एग्जाम में प्राप्त अंकों के आधार पर पदोन्नत किया जाएगा। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते यूनिवर्सिटी ने यह फैसला लिया है। इस वक्त देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है और संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो रही है। जिसकी वजह से लगभग सभी राज्यों ने कॉलेज और विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इस वक्त स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थानों को एक बार फिर से बंद कर दिया है ताकि कोरोना वायरस से बचाव हो सके।

 

विज्ञापन

2 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इस साल मिड सेमेस्टर और प्रैक्टिकल एग्जाम में प्राप्त अंकों के आधार पर करीब 1.9 लाख यूजी और पीजी छात्रों को अगले सेमेस्टर में प्रमोट किया जाएगा। विभाग ने छात्रों द्वारा मिड सेमेस्टर और प्रैक्टिकल परीक्षाओं में प्राप्त अंकों को सबमिट करने के लिए कहा है ताकि छात्रों को बिना एग्जाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर पास किया जा सके।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
बताया जा रहा है कि यूजी पाठ्यक्रम में कुछ विभागों ने छात्रों के मार्क्स जमा करा दिये हैं ताकि जल्द ही रिजल्ट घोषित किया जा सके। पीजी छात्रों का रिजल्ट पहले चरण में जारी किया जाएगा। जबकि यूजी छात्रों का रिजल्ट विश्वविद्यालय की तरफ से दूसरे चरण में जारी होगा। यूजी और पीजी छात्रों का आंतरिक मूल्यांकन यूजीसी की गाइडलाइन के आधार पर होगा। रांची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ranchiuniversity.ac.in है। विद्यार्थियों से निवेदन है कि किसी भी तरह के अपडेट के लिए यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें