क्षेत्रफल के आधार पर राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है। आजादी के बाद दो साल बाद राजस्थान एक राज्य के तौर पर भारत में शामिल हुआ था। आधिकारिक तौर पर 30 मार्च, 1949 को राजस्थान राज्य का गठन हुआ था। इसलिए, प्रत्येक वर्ष 30 मार्च के दिन को राजस्थान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। राजस्थान को 'राजाओं की भूमि' और 'रजवाड़ों की धरती' के रूप में जाना जाता है। यहां के राजाओं का इतिहास बड़ा गौरवशाली रहा है।
देश का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है। यह एक समृद्ध सांस्कृतिक विविधता से ओत-प्रोत राज्य है। 30 मार्च, 1949 को जब राजपूताना को भारत गणराज्य में सम्मिलित किया गया, तब राजस्थान राज्य का गठन हुआ था। तब इसका सबसे बड़ा शहर होने के कारण जयपुर को राज्य की राजधानी घोषित किया गया। आइए जानते हैं भारत के सबसे बड़े राज्य के इतिहास, सांस्कृतिक महत्व और भूगोल के बारे में ...