फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश शाही परिवार : नस्लभेद ही नहीं, इन कारणों से पहले भी विवादों में रहा है राजघराना

Fri, 09 Apr 2021 05:27 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का शुक्रवार, 09 अप्रैल, 2021 को निधन हो गया। 
  • प्रिंस फिलिप को ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग भी कहा जाता था। वह 99 वर्ष के थे।
विज्ञापन
1 of 7
ब्रिेटेन का शाही परिवार - फोटो : social media
ब्रिटेन का शाही परिवार फिर एक बार सुर्खियों में हैं। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का शुक्रवार, 09 अप्रैल, 2021 को निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे। लंदन स्थित बकिंघम पैलेस ने इसकी पुष्टि की। प्रिंस फिलिप को ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग भी कहा जाता था। उनका और महारानी एलिजाबेथ का करीब 73 साल का साथ रहा। हालांकि, इससे पहले ब्रिटेन का शाही परिवार राजपरिवार से अलग हो चुके प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के कारण सुर्खियों में आया था। उन्होंने ब्रिटिश रॉयल फैमिली में नस्लीय भेदभाव का खुलासा किया।

जहां अक्सर पहले इस शाही जोड़े और ब्रिटिश राजपरिवार के सुर्खियों में आने का कारण हैरी और मेगन का किसी विशेष कार्यक्रम में शिरकत करना या उनके परिवार से अलग होने के खबरें होती थीं, लेकिन इस दफा हैरी और मेगन द्वारा किए गए वे बड़े खुलासे हैं, जिनसे पूरी दुनिया हैरान है। दरअसल, हैरी और मेगन ने हाल ही में एक साक्षात्कार दिया था। इस दौरान उन्होंने ब्रिटिश रॉयल फैमिली में नस्लीय भेदभाव का खुलासा किया। इसके बाद से ब्रिटिश राजपरिवार को इस पर सफाई भी देनी पड़ी।

बता दें कि पिछले साल की शुरुआत में ही हैरी ने एलान किया था कि वे और उनकी पत्नी मेगन मर्केल राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य की आधिकारिक भूमिका से खुद को अलग कर रहे हैं। इसके बाद से हैरी और मेगन दोनों अपने बेटे आर्ची के साथ उत्तरी अमेरिका में रह रहे हैं। खैर, यह ब्रिटिश राजपरिवार में कोई नया या पहला विवाद नहीं था। इससे पहले भी कई बार ब्रिटेन का शाही राजघराना कई खुलासों और विवादों के कारण चर्चाओं में रहा है। बात चाहे प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना की हो या प्रिंस एंड्रयू का स्कैंडल हो और प्रिंसेस मार्गरेट के रोमांस से जुड़े विवाद रहे हों। आइए जानते हैं कि कब-कब ब्रिटिश राजपरिवार को लेकर क्या-क्या विवाद सुर्खियों में रहे हैं ... 
विज्ञापन

2 of 7
Prince Harry and Meghan Markel with their son Archie - फोटो : पीटीआई
हैरी और मेगन के खुलासे 
हैरी और मेगन की ओर से हाल ही में अमेरिकी टीवी प्रस्तोता ओप्रा विन्फ्रे को दिए एक विशेष साक्षात्कार में शाही परिवार के एक सदस्य द्वारा नस्लभेदी टिप्पणी का जिक्र किया था। बकौल, मेगन शाही परिवार में उनके बेटे के पैटा होने से पहले ही उसे लेकर रंगभेद से जुड़ी टिप्पणियां होने लगीं थीं। 
उसके जन्म से पूर्व ही उसे उसके अधिकारों से वंचित करने की योजनाएं बनाई गईं थीं। हैरी और मेगन दोनों ही अपनी संतान के भविष्य को लेकर आशंकित थे। दोनों के इस साक्षात्कार के बाद पूरा राजघराना सकते में आ गया। बकिंघम पैलेस ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ओर से एक बयान जारी कर खेद व्यक्त किया है। 
ब्रिटेन के शाही परिवार ने इस खुलासे को चिंताजनक बताते हुए पारिवारिक स्तर पर मंथन करने की बात कही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मसले को लेकर शाही परिवार के उच्चाधिकारियों ने कई बैठकें की थी। तब जाकर राजघराने की ओर से सफाई दी गई।   
विज्ञापन

3 of 7
Meghan markle - फोटो : Twitter
नियमों में बंध गई थी मेगन
हालांकि, हैरी और मेगन ने परिवार से जुड़े उस सदस्य का नाम जाहिर नहीं किया था। लेकिन उन्होंने यह जरूर बताया था कि नस्लीय टिप्पणी उनके बेटे आर्ची को रंग को लेकर की गई थी। राजपरिवार के साथ अपने अनुभव पर मेगन ने कहा था कि वह बेहद अकेलापन महसूस करती थी। उसे कई तरह के नियमों में बंधकर रहना पड़ रहा था। हालांकि, प्रिंस हैरी पूरी तरह उनका साथ दे रहे थे। 

4 of 7
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की संतान आर्ची - फोटो : पीटीआई
संतान के भविष्य की चिंताएं  
वह दोस्तों के साथ लंच या डिनर तक के लिए बाहर नहीं जा सकती थी। गर्भावस्था के दौरान ही उनके होने वाले बच्चे को लेकर कई तरह के नए-नियम कायदे बनाए गए थे। उससे जिनसे सुरक्षा और शाही परिवार के राजकुमार की उपाधि नहीं दी जाती। परिवार के लोग उसकी त्वचा के रंग को लेकर बात करते थे। इन सब बातों से वह तनाव महसूस करती थीं। 
विज्ञापन

5 of 7
meghan markle - फोटो : twitter
आत्महत्या करने तक की सोची
मेगन ने अपने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बात करते हुए साक्षात्कार के दौरान बताया कि वह उन दिनों इतने अधिक तनाव में थीं कि कई दफा अनचाहे बुरे ख्याल उनके मन में आने लगे थे। वे उन्हें किसी से साझा तक नहीं कर पाती थीं। इसके कारण कई बार उनके मन में आत्महत्या कर लेने तक के ख्याल आने लगे थे। फिर उन्होंने एक सामाजिक संस्था की मदद ली। ऐसे ही कई कारणों से दोनों ने शाही परिवार से अलग होने का फैसला किया।
विज्ञापन

6 of 7
ब्रिटेन का शाही परिवार - फोटो : Self
ब्रिटिश राजपरिवार की सफाई 
इस खुलासे के बाद ब्रिटिश राजपरिवार ने मामले को लेकर दुख जताया और आधिकारिक बयान में कहा कि दोनों के उठाए मुद्दे, विशेष तौर पर नस्लीय भेदभाव से जुड़े मुद्दे चिंताजनक हैं। शाही परिवार इन्हें गंभीरता से ले रहा है और परिवार में इस पर चर्चा की जाएगी। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ओर से यह भी कहा गया कि शाही परिवार के सदस्य हैरी, मेगन और उनके बेटे आर्ची से हमेशा बहुत प्यार करेंगे। बयान में कहा गया है कि परिवार को यह जानकर बहुत दुख हुआ है कि पिछले कुछ साल हैरी और मेगन के लिए कितने चुनौतीपूर्ण रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ब्रिटिश राजपरिवार - फोटो : अमर उजाला
कब-कब और क्या विवाद
  • 2021 में हैरी और मेगन मर्केल ने एक साक्षात्कार में ब्रिटिश शाही परिवार में नस्लीय भेदभाव का खुलासा किया। 
  • 2020 में हैरी और मेगन मर्केल ने ब्रिटिश शाही परिवार की वरिष्ठ सदस्यता से खुद को आधिकारिक तौर पर अलग कर लिया और उत्तरी अमेरिका में रहने लगे।
  • 2019 में ब्रिटिश राजघराने के सदस्य राजकुमार एंड्रयू पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगे थे। इन आरोपों के बाद उन्होंने राजपरिवार को छोड़ दिया था। 
  • 1997 के अगस्त माह में पेरिस में हुई एक कार दुर्घटना में प्रिंसेस डायना की मौत हो गई। इससे पहले उनसे शाही दर्जा छीन लिया गया था।  
  • 1992 में प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना की जोड़ी अलग हो गई थी। इस साल को हॉरिबल ईयर यानी एन्नस हॉरब्लीज भी कहा जाता है। 
  • 1952 में प्रिंसेस मार्गरेट के पूर्व ब्रिटिश रॉयल वायुसेना अधिकारी पीटर के साथ प्यार के किस्से काफी चर्चित रहे थे। हालांकि, उनका प्यार बाद में परवान नहीं चढ़ सका था।
  • 1936 में ब्रिटेन के राजा किंग एडवर्ड अष्टम ने राजपरिवार की परंपरा के खिलाफ जाकर वालिस सिंपसन से शादी कर ली थी। तब भी परिवार में विवाद उभरा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें