फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में घर बैठे 'सफलता क्लास' से करें सीटीईटी परीक्षा की तैयारी और बनें सरकारी शिक्षक

Sun, 19 Apr 2020 11:51 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ctet - फोटो : file photo
अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाकर सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं, तो बिना सीटीईटी (CTET) परीक्षा में सफलता पाए यह संभव नहीं है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता ही वो परीक्षा है जो आपको शिक्षक बनने की योग्यता प्रदान करती है। यह परीक्षा आपको प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में टीचर बनने का प्रमाण पत्र थमाती है। सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो साल में दो बार आयोजित होती है। इस परीक्षा के जरिए अभ्यर्थियों की शिक्षक बनने की योग्यता परखी जाती है। सीटीईटी परीक्षा में सफलता पाने के बाद ही आप सरकारी और निजी स्कूलों में टीचर के लिए आवेदन करने के पात्र होते हैं।

इस साल यह परीक्षा 5 जुलाई को है। ऐसे में सीटीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 'अमर उजाला' समूह की 'सफलता क्लास' बेहद सुनहरा मौका लेकर आई है। सभी जानते हैं कि ये कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन का वक्त है और तमाम शिक्षण एवं कोचिंग संस्थान बंद हैं। सफलता क्लास के भी 160 कोचिंग संस्थान बंद हैं। ऐसे में आप सफलता क्लास के जरिए घर बैठे ही फ्री में सीटीआईटी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। सीटीईटी परीक्षा 20 भाषाओं और 112 शहरों में आयोजन होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
CTET
यूट्यूब पर लें कक्षाएं और परीक्षा में पाएं सफलता
'सफलता क्लास' सीटीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को यूट्यूब पर फ्री में कक्षाएं दे रहा है। आप घर बैठे ही अपने मोबाइल पर सफलता क्लास के यूट्यूब के जरिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई पैसे देने की जरूरत नहीं है। अभ्यर्थी अपने स्मार्ट टीवी, डेस्कटॉप और मोबाइल फोन में सफलता क्लास के यूट्यूब चैनल के जरिए सीटीईटी परीक्षा के दोनों पेपरों की आसानी से तैयारी कर सकते हैं। सफलता क्लास के यूट्यूब चैनल पर आपको एक्सपर्ट फैकल्टी का मार्गदर्शन मिलेगा और सीटीईटी परीक्षा में सफलता पाने के टिप्स बताए जाएंगे।

क्यों खास है सफलता क्लास का यूट्यूब चैनल
सफलता क्लास के यूट्यूब चैनल पर आपको दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी पढ़ाएंगी। ये फैकल्टी अभ्यर्थियों को बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के साथ ही पर्यावरण अध्ययन की कक्षाएं भी देंगी। किस सटीकता और गति से सीटीईटी परीक्षा की तैयारी करनी है यह टिप्स भी फैकेल्टी आपको बताएगी। इसके अलावा विद्यार्थियों को मॉक टेस्ट भी कराए जाएंगे। सफलता क्लास की एक्सपर्ट फैकल्टी इस परीक्षा में आने वाले विषय- गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं भाषा की तैयारी भी अभ्यर्थियों को एकदम फ्री में कराएगी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
क्या है इस परीक्षा के दोनों पेपरों का पैटर्न
सीटीईटी परीक्षा के दोनों पेपर 150 नंबरों के होते हैं। दोनों पेपरों के लिए कुल वक्त भी 150 मिनट का होता है। पहले पेपर में 30 नंबर के तीस सवाल बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से पूछे जाते हैं। इसी तरह से भाषा-1 और भाषा-2 से भी 30-30 सवाल आते हैं। गणित और पर्यावरण अध्ययन से भी 30-30 सवाल पूछे जाते हैं। दूसरे पेपर में गणित विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से 60  सवाल आते हैं। बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से 30 सवाल और भाषा-1 एवं भाषा-2 से 30-30 सवाल पूछे जाते हैं। सबसे खास है कि इस परीक्षा के दोनों पेपरों में नगेटिव मार्किंग नहीं होती है। परीक्षा में सफल होने के लिए विद्यार्थियों को पांच विषयों की गहराई से तैयारी करनी होती है।

परीक्षा में सफलता के लिए समय का प्रबंधन जरूरी
सीटीईटी परीक्षा में सफलता के लिए अभ्यर्थियों को पढ़ाई के साथ ही टाइम मैनेजमेंट का हुनर भी आना चाहिए। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रश्न के जवाब में बहुत ज्यादा समय व्यर्थ नहीं करना चाहिए। ऐसे में उन सवालों को पहले हल करें जिनके उत्तर आपको आते हैं। तभी आप इस परीक्षा में सफल होने के लिए अपने प्रत्येक सेकेंड का सदुपयोग कर पाएंगे। सीटीईटी परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को 60 फीसदी से ज्यादा अंक लाने होते हैं।

4 of 5
tet exam - फोटो : अमर उजाला
पास होने के लिए बेहद जरूरी है रिविजन
इस परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ ही रिविजन भी बेहद जरूरी है। अगर आप महत्वपूर्ण विषयों का ठीक से पुनरावृत्ति नहीं करते हैं तो आपको चीजें याद नहीं हो पाएंगी। विषय को याद करने के लिए नोट्स के साथ ही रिविजन भी बेहद जरूरी है। पिछले कुछ वर्षों से विषय शिक्षण में प्रैक्टिकल प्रश्न पूछे जाते हैं अत: ऐसे प्रश्नों तथा उनके विकल्पों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उन प्रश्नों पर व्यावहारिक बुद्धि का उपयोग करें।

धैर्य और एकाग्रता है सफलता की कुंजी
सीटीईटी परीक्षा में सफलता की कुंजी आपका एकाग्रतापूर्ण अध्ययन और धैर्य है। आप चिंता छोड़कर टाइम मैनेजमेंट करके टाइम टेबल बनाएं और उसका अनुसरण कर पढ़ाई करें। इस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए और मानसिक तनाव से दूर रहना चाहिए। क्योंकि स्वस्थ मन एवं शरीर में ही कुशाग्र बुद्धि बसती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Exam Shimla
सफल होने पर आठवीं कक्षा तक के स्कूलों में बनते हैं शिक्षक
सीटीईटी परीक्षा में पहला पेपर प्राइमरी लेवल और दूसरा पेपर एलिमेंट्री लेवल पर होता है। प्राइमरी लेवल का पेपर उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कि पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के विद्यालयों में अध्यापन कार्य करना चाहते हैं। एलीमेंट्री लेवल पर होना वाला दूसरा पेपर उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कि छठी से लेकर आठवीं तक के विद्यालयों में अध्यापन कार्य करना चाहते हैं। अभ्यर्थी दोनों पेपर दे सकते हैं और सफल होने पर पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यालयों में शिक्षक बन सकते हैं।

सब्सक्राइब करें सफलता का यूट्यूब चैनल
सीटीईटी परीक्षा में सफल होने के लिए सफलता क्लास का यूट्यूब चैनल जरूर सब्सक्राइब करें। क्योंकि यहां आपको फ्री में इस परीक्षा की तैयारी करना का सुनहरा मौका मिल रहा है। विषय की पढ़ाई के साथ ही आपको टाइम मैनेजमेंट के गुण भी सीखाएं जाएंगे और यह बताया जाएगा कि परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को कैसे अपना टाइम टेबल बनाना है।
 
राष्ट्रीय स्तर के साथ ही हर राज्य खुद की शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का आयोजन कराता है। सफलता क्लास के यूट्यूब चैनल के जरिए अभ्यर्थी फ्री में अपने-अपने राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी भी कर सकते हैं। परीक्षार्थी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET), उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET), राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET)और मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPTET) की तैयारी भी कर सकते हैं।
 
सफलता क्लास के यूट्यूब चैनल को अभी सब्सक्राइब करने के लिए विजिट करें- youtube.com/c/safaltaclass
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें