फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से ज्यादा इस देश के लोगों को है चाय का चस्का, यहां नहीं टिकतीं शादियां

Fri, 31 Jan 2020 02:53 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सर्दियों की सुबह रजाई में बैठे चाय पीना आखिर किसे पसंद नहीं है! लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि चाय पीने के मामले में आपका कोई सानी नहीं है, तो एक बार दोबारा सोच लें। यूरोप का एक देश है, जहां के लोगों को चाय का जबरदस्त चस्का है। यही नहीं ये पार्टी के भी काफी शौकीन हैं। इस देश का नाम है आयरलैंड। यहां के लोगों के शौक और परंपराएं जानकर आप हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे। 
विज्ञापन

सालभर में पी जाते हैं इतनी चाय 

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa
आयरलैंड के नागरिकों को चाय पीने का बहुत शौक है। दुनिया में सबसे ज्यादा चाय पीने की बात करें तो आयरिश लोग दूसरे नंबर पर आते हैं। पहले नंबर पर तुर्की है, जहां एक व्यक्ति सालभर में 3.16 किलो तक चाय पी जाते हैं। इसके बाद आयरलैंड का नंबर है, जहां के लोग औसतन प्रति व्यक्ति 2.19 किलो चाय पी जाते हैं। हालांकि उन्हें भारतीयों की तरह दूध वाली चाय नहीं बल्कि ब्लैक टी पसंद करते हैं। प्रति व्यक्ति औसत के लिहाज से ये सालभर में 1184 कप चाय पीते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के शौकीन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
अगर आप पब के शौकीन हैं, तो आयरलैंड आपकी पसंदीदा जगह हो सकती है। यहां पब की संख्या इतनी ज्यादा है कि कभी-कभी घर कम लगने लगते हैं। जनसंख्या के अनुपात में देखा जाए तो यहां हर 100 व्यक्ति के लिए एक पब है।

जन्मदिन की अनूठी परंपरा 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
आयरलैंड में जन्मदिन पर लोग बच्चे को उल्टा पकड़कर बेहद धीरे से उसका सिर जमीन पर टकराते हैं। जिसकी जितनी उम्र, उतनी बार सिर टकराया जाता है। इनका मानना है कि ऐसा करना बच्चे के लिए शुभ होता है।
विज्ञापन

नहीं टिकतीं शादियां 

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आयरलैंड बच्चों की परवरिश के लिहाज से सबसे बेहतर देशों में से एक है। मगर शादियां यहां बहुत ज्यादा नहीं टिक पातीं। इस देश में शादी की औसतन उम्र 13 साल है। 
विज्ञापन

कुत्तों से ज्यादा बिल्लियों से लगाव

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
आयरलैंड के लोगों को पालतू जानवरों का भी शौक है। मगर इन्हें कुत्तों से ज्यादा बिल्लियों का शौक है। 

ये भी पढ़ें : अब ग्लेशियर में मिले 15 हजार साल से जिंदा वायरस, पूरी दुनिया में मचा सकते हैं तबाही
विज्ञापन

खास किस्म की फुटबॉल पसंद

7 of 7
irish football - फोटो : Social Media
15 खिलाड़ियों को लेकर खेला जाने वाला गेलिक फुटबॉल इनका पसंदीदा खेल है। इसमें गोल पोस्ट रग्बी के समान होते हैं, लेकिन उन पर जालियां लगी होती हैं। 

ये भी पढ़ें : दुनियाभर में दहशत फैला रहे इस वायरस का नाम 'कोरोना' ही क्यों, ये है कारण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next