फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लोई झाओ : ऑस्कर जीतकर इतिहास रचने वाली पहली अश्वेत एवं एशियाई महिला से सीखें सफलता के गुर

Wed, 05 May 2021 09:19 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

क्लोई झाओ केवल ऑस्कर के 93 साल के इतिहास में बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड पाने वाली दूसरी महिला बनीं हैं बल्कि वह ऐसी पहली अश्वेत और एशियाई महिला भी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
चीनी मूल की हॉलीवुड फिल्मकार क्लोई झाओ - फोटो : सोशल मीडिया
चीनी मूल की हॉलीवुड फिल्मकार क्लोई झाओ ने हाल ही में फिल्मी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान पाकर इतिहास रच दिया। क्लोई झाओ केवल ऑस्कर के 93 साल के इतिहास में बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड पाने वाली दूसरी महिला बनीं हैं बल्कि वह ऐसी पहली अश्वेत और एशियाई महिला भी हैं। क्लोई झाओ ने 93वें अकादमी पुरस्कारों में अपनी फिल्म ‘नोमैडलैंड’ के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक का ऑस्कर खिताब जीता है। आइए जानते हैं इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दौर में ही कामयाबी के कदम चूमने वाली क्लोई झाओ से सफलता के गुर ... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
चीनी मूल की हॉलीवुड फिल्मकार क्लोई झाओ - फोटो : सोशल मीडिया
उल्लेखनीय है कि क्लोई झाओ से पहले कैथरीन बिगेलो 2010 में फिल्म द हर्ट लॉकर के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक का खिताब जीतने वाली पहली महिला बनीं थीं। हालांकि, क्लोई झाओ की ऑस्कर तक की जीवन यात्रा बड़ी रोचक और प्रेरणास्पद है। अब उनकी तीसरी फिल्म नोमैडलैंड फिल्मी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित खिताब ऑस्कर - द अकादमी अवॉर्ड जीत चुकी है। ऐसी सफलता और शोहरत सबको नसीब नहीं होती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
चीनी मूल की हॉलीवुड फिल्मकार क्लोई झाओ - फोटो : सोशल मीडिया
39 वर्षीय क्लोई जब किशोरी थीं तभी वह अमेरिका आ गई थीं। उन्होंने ग्रेजुएशन अमेरिका में ही किया। वह कुछ अलग करना चाहती थीं। बकौल, झाओ उन्होंने यह सोचना शुरू कर दिया था कि मुश्किल चुनौतियों का सामना कैसे किया जाए। क्लोई झाओ ने हाल ही फिल्म नोमैडलैंड के लिए बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर जीतकर इतिहास रचा है। खास बात ये भी है कि नोमैडलैंड उनकी तीसरी फिल्म है और इस फिल्म की पटकथा लेखक और निर्माता भी वे खुद ही हैं। यानी फिल्म पूरी तरह से उनकी है। लेकिन यह उनकी सादगी ही है कि उन्होंने फिल्म की सफलता का पूरा श्रेय अपनी टीम को दिया है।

4 of 5
chloe zhao's Film Eternals seen - फोटो : सोशल मीडिया
क्लोई कहती हैं कि जीवन में अगर सबको साथ लेकर चलते हैं तो सफलता पाना और आसान हो जाता है। सामूहिक प्रयास से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। बात चाहे फिल्म इंडस्ट्री की हो या असल जीवन की उनकी सफलता का मंत्र समान है। क्लोई ने 2010 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए फिल्म स्कूल में प्रवेश लिया। इसके बाद उन्होंने कम बजट की तीन फिल्म बनाई और तीसरी ही फिल्म ऑस्कर विजेता बन गईं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी वह मार्वल स्टूडियो की सुपरहीरो आधारित फिल्म द इटर्नल्स पर काम कर रही हैं। इस फिल्म का बजट 20 करोड़ डॉलर का है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
chloe zhao's next film with Angelina jolly - फोटो : सोशल मीडिया
क्लोई बताती हैं कि नोमैडलैंड में शामिल नॉन एक्टर्स ने इस कहानी को जीवंत बनाया है। उन्होंने एक्टिंग के अलावा कई और काम भी किए। वह कहती हैं कि काम कोई भी हो टीमवर्क से सफल होना आसान होता है। इसी कारण से नौकरी के लिए साक्षात्कार में भी टीमवर्क स्किल्स परखी जाती हैं। क्लाई ने 2015 में फिल्म ‘सॉन्ग्स माई ब्रदर्स टॉट मी’ से निर्देशन की शुरुआत की थी। उन्हें उनकी दूसरी फिल्म ‘राइडर’ से वैश्विक पहचान मिली। हालिया फिल्म  ‘नोमैडलैंड’ में डेविड स्ट्रैथेर्न और लिंडा ने भी क्लाई के साथ काम किया है। ऑस्कर से पहले इस फिल्म को गोल्डन ग्लोब्स, क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड, बाफ्टा अवॉर्ड, इंडिपेंडेंट स्प्रिट अवॉर्ड जैसे कई पुरस्कार मिल चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें