फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: क्या है वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल? WHO ने की इसकी घोषणा

Sun, 02 Feb 2020 12:04 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
नोवेल कोरोनावायरस (Novel Coronavirus) ने चीन के साथ-साथ पूरी दुनिया में दहशत का माहौल बना रखा है। भारत में भी इस वायरस के संक्रमण के मामले सामने आ गए है। भारत में कोरोनावायरस के लक्षण का पहला मामला केरल के एक युवक में पाया गया जो चीन के वुहान विवि में पढ़ाई करता है। बीते दिनों अपने घर केरल आया था। 

इस वायरस को लेकर हर किसी के मन में डर की स्थिति बनी हुई है। ऐसी स्थिति में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO- World Health Organisation) ने ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी (Global Health Emergency) घोषित कर दी है। 

यहां हम आपको बता रहे हैं कि क्या है ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी? इसके लिए क्या-क्या कदम उठाए जाते हैं? इसके अलावा ये भी जानें की क्या हैं नोवेल कोरोनावायरस से संक्रमण के शुरुआती लक्षण? पढ़ते हैं आगे...
विज्ञापन

2 of 5
कोरोनावायरस - फोटो : PIB

क्या है ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी?

  • ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी के नाम से भी जाता है।
  • ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी तब घोषित की जाती है जब किसी बीमारी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैलने का खतरा हो। उसकी रोकथाम के लिए भी वैश्विक स्तर पर जरूरी कदम उठाए जाने की जरूरत हो। 
  • कोरोनावायरस एक ऐसा वायरस है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया तेजी से आ रही है। 
  • कोरानावायरस के लिए आपात बैठक विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा बुलाई गई। इस बैठक में WHO ने ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित करने का फैसला किया।
विज्ञापन

3 of 5
coronavirus in china - फोटो : coronavirus in china

इमरजेंसी के दौरान उठाए जाने वाले कदम?

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन दुनियाभर के उन देशों के लिए कदम उठाता है, जो संक्रमण से प्रभावित हैं।
  • WHO के पास ऐसी परिस्थितियों के लिए आकस्मिक फंड जमा होता है, जिसका इस्तेमाल आपातकाल की स्थिति में प्रभावित इलाकों में किया जाता है।
  • बता दें कि WHO के पास दुनिया के कई देशों से पैसा आता है। कोरोनावायरस के लिए अभी लगभग 1.8 मिलियन डॉलर (करीब 13 करोड़) का फंड है। 

4 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई
क्या है नोवेल कोरोनावायरस (Novel Coronavirus - nCoV)?
इसका पूरा नाम है 2019 नोवेल कोरोनावायरस (2019-nCoV)। ये नए प्रकार का वायरस है जिसे सबसे पहले चीन के वुहान, हुबेई प्रांत में पाया गया। पहले कभी इस वायरस की पहचान नहीं की गई थी। इसलिए इसे नोवेल नाम दिया गया है।

क्या हैं नोवेल कोरोनावायरस से संक्रमण के शुरुआती लक्षण?
अब तक जो लक्षण इस वारयस से संक्रमित मरीजों में पाए गए हैं, वे हैं - तेज बुखार, जुकाम (cough) और सांस लेने में दिक्कत।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नोवेल कोरोनावायरस - फोटो : PIB
कैसे फैलता है ये वायरस?
अब तक इस बारे में भी पुख्ता कुछ कहा नहीं गया है। लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इसकी शुरुआत तो जानवरों से हुई। लेकिन अब इसका संक्रमण इंसानों से इंसानों में भी फैल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमित व्यक्ति के छींकने, खांसने से भी ये संक्रमण स्वस्थ व्यक्ति में फैल सकता है। ठीक वैसे ही जैसे इंफ्लूएंजा फैलता है।

इसकी रोकथाम के लिए क्या कर रही है भारत सरकार?
भारत सरकार ने एक हेल्पलाइन बनाई है जो रोजाना 24 घंटे सक्रिय है। इस हेल्पलाइन पर लोग इस बीमारी से संबंधित हर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा देश के हर राज्य में इस संक्रमण व लक्षणों पर खास नजर रखी जा रही है। हेल्पलाइन नंबर है - 91-22-23978046

ये भी पढ़ें- Budget 2020: देश के बजट में शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र को क्या-क्या मिला 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें