नोबेल फाउंडेशन द्वारा साल 2019 के लिए सभी नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम की घोषणा की जा चुकी है। कुल 15 लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार दिया गया है। अब 10 दिसंबर को होने वाले समारोह में इन सभी शख्सियतों को मेडल व पुरस्कार राशि से नवाजा जाएगा।
चिकित्सा (medicine), रसायनशास्त्र (chemistry), भौतिकशास्त्र (Physics), साहित्य (literature), अर्थशास्त्र (economics) और शांति (peace) के क्षेत्र में इस बार किन लोगों को नोबेल पुरस्कार से नवाजा जा रहा है, इसकी पूरी सूची हम आपको आगे दे रहे हैं। ये भी बता रहे हैं कि उन्हें उनके किस काम के लिए नोबेल दिया जा रहा है।