फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET MDS 2022: नीट एमडीएस प्रवेश परीक्षा में आवेदन के लिए आज आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई

Mon, 24 Jan 2022 11:53 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET MDS 2022 last date: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) नीट एमडीएस परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। उम्मीदवार मध्यरात्रि तक आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
नीट एमडीएस 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नीट एमडीएस 2022 (NEET MDS) की प्रवेश परीक्षा में आवेदन के लिए आज आखिरी मौका है। जो उम्मीदवार शैक्षणिक सत्र 2022 के लिए मास्टर इन डेंटल सर्जरी कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे सोमवार, 24 जनवरी को रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) नीट एमडीएस परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। उम्मीदवार मध्यरात्रि तक आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

नीट एमडीएस कोर्स में दाखिले के लिए नीट मास्टर डेंटल सर्जरी परीक्षा में भाग लेना पड़ता है। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट प्रारूप के माध्यम से 06 मार्च, 2022 को NEET MDS 2022 प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को सीबीटी मोड से परिचित कराने के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन 21 फरवरी, 2022 से एक डेमो टेस्ट भी आयोजित करेगा। नीट एमडीएस परीक्षा के प्रवेश-पत्र 01 मार्च को जारी किए जाएंगे। वहीं, 21 मार्च, 2022 तक नीट एमडीएस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

नीट एमडीएस प्रवेश परीक्षा के लिए शुल्क

ऑनलाइन परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य/ ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 4,425 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 3,245 रुपये का भुगतान करना होगा। परीक्षा के लिए सूचना पुस्तिका पहले ही nbe.edu.in पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। पात्रता मानदंड, शुल्क संरचना, परीक्षा की योजना और अन्य विवरणों के लिए उम्मीदवारों को इसका अनुसरण करना चाहिए।

 

विज्ञापन

3 of 4
dental council of india

NEET MDS 2022 के लिए प्रवेश पात्रता मापदंड

एमडीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास किसी विश्वविद्यालय या संस्थान द्वारा प्रदान की जाने वाली डेंटल सर्जरी में स्नातक की मान्यता प्राप्त डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार दंत चिकित्सा परिषद, राज्य दंत चिकित्सा परिषद के साथ अंतरिम या स्थायी तौर पर पंजीकृत होना चाहिए। साथ ही, किसी अनुमोदित/ मान्यता प्राप्त डेंटल कॉलेज में एक वर्ष की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप करना भी आवश्यक है। 
विज्ञापन

4 of 4
नीट एमडीएस 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

नीट एमडीएस 2022 के लिए कहां और कैसे आवेदन करें?

  1. नीट एमडीएस रजिस्ट्रेशन के लिए एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर नीट एमडीएस बटन पर क्लिक करें।
  3. नीट एमडीएस 2022 न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  4. पूछे गए विवरण का उपयोग करके रजिस्टर या लॉगिन करें।
  5. नीट एमडीएस एप्लीकेशन फॉर्म स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. विवरण भरें और पूछे गए दस्तावेज अपलोड करें।
  7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  8. आगे के उपयोग के लिए भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें, जिस पर ट्रांजेक्शन आईडी प्रिंट हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें