फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के सबसे ठंडे इलाके, जानें कितना नीचे चला जाता है तापमान

Sun, 22 Dec 2019 10:38 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सर्दियां कई लोगों को अच्छी लगती हैं। लेकिन ये वो मौसम भी है जो हजारों-लाखों लोगों के लिए सितम की तरह होता है। लोगों के लिए जीवन यापन करना भी मुश्किल हो जाता है। इन दिनों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड हर जगह बर्फबारी हो रही है। कई लोग यहां घूमने और बर्फबारी का आनंद उठाने की योजना बना रहे हैं। लेकिन भारत के सियाचीन समेत दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जहां इतनी ठंड पड़ती है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। इनके बारे में पढ़ते हैं आगे... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
नोरिल्स्क, रूस

नोरिल्स्क, रूस

  • रूस के साइबेरिया में स्थित है नोरिल्सक शहर।
  • ज्यादा ठंड पड़ने के कारण साल में 2 महीने तक शहर अंधेरे में डूब जाते हैं।
  • इस शहर को दुनिया का सबसे ठंडा शहर कहा जाता है।
  • यहां साल के 365 दिनों में से 270 दिन यानी करीब 9 महीने तक बर्फ गिरती है।
  • ठंड के समय यहां का न्यूनतम तापमान -61 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाता है।
  • इस शहर में हर तीसरे दिन लोगों को बर्फीले तूफानों का सामना करना पड़ता है।
  • ये शहर राजधानी मॉस्को से करीब 2900 किमी की दूरी पर स्थित है।
  • वहीं आर्कटिक वृत से इस शहर की दूरी 300 किमी है।
  • निकल, प्लेटिनम और पैलेडियम के भंडारों वाले इस शहर में रूस के सबसे अमीर लोग रहते हैं।
  • इसे रूस का सबसे अमीर शहर भी कहा जाता है।
  •  यहां आधुनिक दौर की हर चीज मौजूद है।
  • यहां बड़े पैमाने पर माइनिंग और रिफाइनिंग का काम होता है, जिसके चलते इसे दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
याकूत्स्क, रूस

याकूत्स्क, रूस

  • याकूत्स्क शहर भी रूस में ही स्थित है।
  • इसे भी दुनिया के सबसे ठंडे शहरों में से एक माना जाता है।
  • सर्दियों में यहां का तापमान औसतन -40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।
  • अभी तक यहां सबसे अधिक तापमान -63 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
  • यहां 3 लाख लोग रहते हैं।
  • अधिक बर्फ गिरने के कारण यहां खेती करना बेहद मुश्किल काम है, जिसके चलते लोग अधिकतर मछलियों पर ही निर्भर रहते हैं। 

4 of 7
ओमेकॉन, रूस - फोटो : social media

ओमेकॉन, रूस

  • ओमेकॉन, रूस में स्थित है।
  •  यह जगह दुनिया की सबसे ठंडी जगहों में से एक है।
  • यहां के लोग बेहद मुश्किल से अपना गुजर-बसर कर रहे हैं।
  • सर्दियों में यहां का तापमान औसतन -67.77 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।
  • यहां करीब 500 लोग रह रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
डुंडिका क्रास्नोयार्स्क - फोटो : social media

डुंडिका, क्रास्नोयार्स्क

  • डुंडिका, क्रास्नोयार्स्क में स्थित है।
  • यह जगह दुनिया की सबसे ठंडी जगहों में से एक है। 
  • यहां के लोग बेहद मुश्किल से अपना गुजर-बसर कर रहे हैं।
  • सर्दियों में यहां का तापमान औसतन -33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।
  • यहां करीब 22 हजार लोग रह रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7

उलानबातर, मंगोलिया

  • उलानबातर, मंगोलिया में स्थित है।
  • यह जगह दुनिया की सबसे ठंडी जगहों में से एक है। 
  • यहां के लोग बेहद मुश्किल से अपना गुजर-बसर कर रहे हैं।
  • सर्दियों में यहां का तापमान औसतन -39 से -42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।
  • यहां करीब 10 लाख लोग रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7

सियाचिन ग्लेशियर

  • सियाचिन ग्लेशियर, कारकोरम रेंज में लगभग 20 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है।
  • इसको दुनिया में सर्वाधिक ऊंचाई वाला सैन्यीकृत क्षेत्र माना जाता है।
  • यहां सैनिकों को शीतदंश और बेहद तेज हवाओं से जूझना पड़ता है।
  • यहां हिमस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं।
  • सर्दियों में तापमान प्राय: शून्य से 60 डिग्री सेल्सियस नीचे तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें