जेल में बंद 29 साल का दाढ़ी मूछों वाला स्मार्ट सा लड़का। पुलिस कस्टडी में आता-जाता है तो मूंछ पर ताव देते दिखाई देता है। कहा जाता है कि वह शहीद भगत सिंह को रोल मॉडल मानता है और जेल की दीवारों पर भी उनके पोस्टर लगाता है। सोशल मीडिया पर एक सर्च करने पर अनगिनत अकाउंट, वीडियो और तस्वीरें भरभरा कर सामने आने लगती है। हजारों की संख्या में फौलोअर्स की संख्या है। हालांकि, दूसरा पक्ष देखें तो 29 की उम्र में ही दर्जन से अधिक आपराधिक मामले। जेल के अंदर से ही हत्या, फिरौती और अब मशहूर गायक सिद्धु मूसेवाला की मौत में नाम। जी हां, हम बात कर रहे हैं लॉरेंस बिश्नोई की।