फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE Indian Stars: वीर महान के अलावा देश के ये पहलवान भी दिखा रहे WWE में जलवा, एक ने तो महाभारत में भी काम किया

Sat, 28 May 2022 04:09 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

WWE में वीर महान के अलावा कई अन्य भारतीय पहलवान भी हैं जो वहां अच्छे-अच्छे विदेशी पहलवानों की हालत खराब कर रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में...
विज्ञापन
1 of 5
WWE Indian Stars - फोटो : Social Media
डब्ल्यू डब्ल्यू ई (WWE) के दुनियाभर में करोड़ों की संख्या में फैन्स हैं। यह शो हफ्ते में तीन दिन रॉ (RAW), स्मैकडाउन और NXT के माध्यम से दर्शकों के बीच पहुंचता है। करोड़ों की संख्या में फैन्स अपने-अपने फेवरेट स्टार्स को देखते हैं और उनका सपोर्ट करते हैं। लोग उनकी जीत पर खुश होते हैं और उनकी हार से दुखी भी होते हैं। हाल ही में WWE में भारत के वीर महान (रिंकु सिंह) ने अपना भयानक दबदबा कायम कर दिया है। वह यूपी के भदोही जिले के रहने वाले हैं। विदेशी खिलाड़ियों की जिस तरीके से उन्होंने धुनाई की है, उससे उनका खौफ WWE में फैल गया है। वह एक के बाद एक मैच जीत कर अपना दबदबा बनाए हुए हैं। हालांकि, WWE में वीर के अलावा कई अन्य भारतीय पहलवान भी हैं जो वहां अच्छे-अच्छे विदेशी पहलवानों की हालत खराब कर रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
जिंदर महल - फोटो : Social Media
जिंदर महल
कनाडा की नागरिकता रखने वाले यह रेसलर मूल रूप से भारत के रहने वाले हैं। जिंदर महल का पूरा नाम युवराज सिह धेसी है। वह वर्तमान में स्मैकडाउन ब्रांड के लिए परफॉर्म करते हैं। साल 2017-18 के बीच जिंदर महल डब्ल्यू डब्ल्यू ई चैंपियन भी रह चुके हैं। बता दें कि यह खिताब उन्होंने दिग्गज रेसलर रैंडी ऑर्टन को हरा कर जीता था। अपने करियर की शुरुआत के साथ ही उन्होंने कई विदेशी खिलाड़ियों की तगड़ी धुनाई की है। 
विज्ञापन

3 of 5
दिलशेर शैंकी - फोटो : Social Media
दिलशेर शैंकी
मूल रूप से हरियाणा के जगधरी के रहने वाले दिलशेर शैंकी का असल नाम गुरविंदर सिंह मल्होत्रा है। 7 फीट 1 इंच के विशालकाय शरीर के साथ दिलशेर ने कई बार अच्छे- अच्छे विदेशी रेसलर्स को कड़ी टक्कर दी है और उनकी अच्छी खासी खबर ली है। दिलेशेर भी वर्तमान में स्मैकडाउन ब्रांड के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मशहूर रेसलर द ग्रेट खली की CWE से की थी। उनका सपना ब्रॉक लेसनर को हराने का है।

4 of 5
सांगा - फोटो : Social Media
सांगा
डब्ल्यू डब्ल्यू ई में भारतीय पहलवानों की सूची में एक और बड़ा नाम सांगा का भी है। इनका असल नाम सौरभ गुर्जर है। वर्तमान में सांगा एनएक्सटी (NXT) में परफॉर्म करते हैं। वह मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं और उनकी लंबाई 6 फीट 8 इंच है। सौरभ गुर्जर की कद-काठी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने स्टार प्लस के शो महाभारत में भीम का रोल भी प्ले किया था। सौरभ एक चॉकस्लैम (फाइनल मूव) से ही अपने प्रतिद्वंदियों को को धराशायी कर देते हैं। वह लगातार विदेशी खिलाड़ियों को रिंग में पटक-पटक कर मार रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरु राज - फोटो : Social Media
गुरु राज
6 फुट 9 इंच लंबे गुरु राज wwe के NXT ब्रांड में अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरु राज डब्ल्यू डब्ल्यू ई में भारत से ताल्लुक रखने वाले पहले हाई फ्लायर हैं। उनकी क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि WWE के टॉप स्टार फिन बेलर से हुए मैच में गुरु ने बेलर की हालत खराब कर दी थी। गुरु राज यह मैच हार तो गए थे लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से फिन बेलर को भी उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया। बता दें कि गुरु राज का असली नाम लक्ष्मीकांत राजपूत है और वह उत्तराखंड के बांदिया के रहने वाले हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें