फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी को मिला भाजपा का साथ, जानें कितनी पढ़ी-लिखी है हरियाणा की ये सुपरस्टार

Sun, 07 Jul 2019 01:49 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
12 साल की उम्र में पिता को खोने वाली सपना चौधरी ने ही अपने संघर्ष के दम पर अपने परिवार को पाला। हरियाणा के रोहतक में जन्मीं सपना को उनके पहले गाने ने ही सुपरस्टार बना दिया था। गाने के बोल थे 'सॉलिड बॉडी'। इसी गाने ने सपना चौधरी को एक नई पहचान दी थी। 
विज्ञापन

2 of 5
एक गाने की बदौलत सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई थी। सपना का जन्म 25 सितंबर 1990 में रोहतक में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की।
विज्ञापन

3 of 5
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे। पिता के निधन के बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। सिंगिंग और डांसिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया बल्कि इसी के दम पर अपने पूरे परिवार को चलाया।

4 of 5
सपना के पहले गाने ' सॉलिड बॉडी रै' ने उन्हें चंद दिनों में ही हरियाणा की फेमस स्टार बना दिया था। यहां हम आपको बता रहे हैं सपना चौधरी की शिक्षा के बारे में...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपना चौधरी के मैनेजर के साथ अमर उजाला से बातचीत पर पता चला कि सपना चौधरी ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। जिसमें उन्होंने आर्ट्स विषय चुना था। पिता की मृत्यु हो जाने के कारण परिवार को संभालने का भार सपना चौधरी के कंधो पर आ गया और इस कारण वे आगे की पढाई जारी नहीं रख पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें