फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2019: अगर की है ये बड़ी गलती तो नहीं दे पाएंगे परीक्षा, लिंक अब भी एक्टिव

Fri, 05 Jul 2019 06:08 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 7 जुलाई को देशभर में आयोजित होने वाली सीटीईटी परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जल्द से जल्द डाउनलोड करने की सलाह दी है। सीबीएसई के अनुसार, प्रवेश पत्र का लिंक https://ctet.nic.in/cms/public/home.aspx पर उपलब्ध है। उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि, सिक्योरिटी पिन व साइन इन टैब का प्रयोग कर प्रवेश पत्र निकाल सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बोर्ड ने कहा कि परीक्षार्थी समय से सेंटर पर पहुंचे, जिससे परीक्षा संबंधित औपचारिकताओं को पूरा किया जा सके। परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटर एक दिन पहले देखकर आना चाहिए, जिससे कि सेंटर का स्थान, घर से सेंटर की दूरी व सेंटर पर पहुंचने के यातायात माध्यम का पता चल सके। इससे काफी सहूलियत रहेगी और वह समय से सेंटर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
आपको बता दें कि CTET परीक्षा 07 जुलाई को दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला पेपर सुबह 9 : 30 से 12 बजे और दूसरा पेपर 2 से 4 :30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। दोनों परीक्षाओं को 2.30 घंटे का समय दिया जाएगा। CTET 2019 परीक्षा 20 भाषाओं में लगभग 104 शहरों में आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए देशभर में लगभग 2942 परीक्षा केंद्रों को बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों पेपरों में लगभग 8 लाख से ज्यादा उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। अपने CTET 2019 परीक्षा प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें- CTET July Exam 2019 : परीक्षा से पहले एक बार जरूर देख लें ये सवाल

4 of 5
CTET 2019 परीक्षा के प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड-

स्टेप 1 – सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 – एडमिट कार्ड के लिए (Server 1) और (Server 2) लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 – अब नए पेज पर डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 – उम्मीदवार मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5 – आपके सामने आपका प्रवेश पत्र होगा उसे डाउनलोड करें।
स्टेप 6 – एक प्रिंट आउट परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें।

यह भी पढ़ें- CTET 2019 : परीक्षा में पास होना है, तो भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अपने एडमिट कार्ड (Server 1) के लिए यहां क्लिक करें।
अपने एडमिट कार्ड (Server 2) के लिए यहां क्लिक करें।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें