फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के पांच सबसे अमीर राष्ट्रपति, जानें किसके पास कितनी संपत्ति

Thu, 27 Feb 2020 01:09 PM IST
Trainee Trainee एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया के हर देश का अपना एक प्रमुख होता है। शक्तियों के आधार पर ये प्रमुख कहीं राष्ट्रपति होते हैं तो कहीं प्रधानमंत्री। एक पद को न जानें कितनो लोग एक निश्चिक समय तक संभालते हैं। लेकिन ये अनुमान लगाना थोड़ा मुश्किल होता है कि कौन ज्यादा अमीर है। बता दें, दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में अभी तक 45 राष्ट्रपति (President) रह चुके हैं। 

क्या आप जानते हैं अमेरिका के उन राष्ट्रपतियों के बारे में, जो सबसे ज्यादा अमीर हैं? आखिरी कितनी है उनकी कुल संपत्ति? क्या डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी है शामिल? इन सभी सवालों के जवाब आपको आगे की स्लाइड में मिल जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
एंड्रू जैक्सन - फोटो : social media

एंड्रू जैक्सन

  • एंड्रू जैक्सन, अमेरिका के टॉप पांच सबसे अमीर राष्ट्रपतियों में पांचवें स्थान पर काबिज हैं। ये अमेरिका के 7वें राष्ट्रपति थे।
  • एंड्रू जैक्सन डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता थे।
  • इन्होंने 1829 से 1837 तक अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।
  • इनकी कुल संपत्ति 1.32 करोड़ डॉलर थी।
विज्ञापन

3 of 6
थियोडोर रुजवेल्ट  - फोटो : social media

थियोडोर रूजवेल्ट 

  • इस लिस्ट में चौथे पायदान पर नाम आता थियोडोर रूजवेल्ट का।
  • रूजवेल्ट का नाता रिपब्लिकन पार्टी से था। ये यूएस के 32वें राष्ट्रपति थे।  
  • ये 1901 से 1909 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे।
  • रूजवेल्ट की कुल संपत्ति 1.39 करोड़ डॉलर थी।

4 of 6
थॉमस जेफरसन - फोटो : social media

थॉमस जेफरसन

  • थॉमस तीसरे सबसे अमीर अमेरिकी राष्ट्रपति थे। ये तीसरे अमेरिकी राष्ट्रपति भी थे।
  • थॉमस डेमोक्रेटिक रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद पर उम्मीदवार बने।
  • उन्होंने 1801 में राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली और 1809 तक राष्ट्रपति बने रहे।
  • उनकी कुल संपत्ति 2.36 करोड़ डॉलर थी।
विज्ञापन

5 of 6
जॉर्ज वॉशिंगटन - फोटो : wikipedia

जॉर्ज वॉशिंगटन

  • दूसरे सबसे अमीर अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन थे। ये अमेरिका के पहले राष्ट्रपति भी थे।
  • दिलचस्प बात यह है कि जॉर्ज वॉशिंगटन किसी भी पार्टी के सदस्य नही रहे फिर भी राष्ट्रपति बने।
  • इनका कार्यकाल 1789 से 1797 तक रहा।
  • इनकी कुल संपत्ति 5.87 करोड़ डॉलर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप

  • अमेरिकी इतिहास के सबसे अमीर राष्ट्रपति हैं डोनाल्ड ट्रंप। ट्रंप यूएस के 45वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत हैं।
  • डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य हैं।
  • इन्होंने वर्ष 2017 में राष्ट्रपति के रूप मेंं शपथ ली थी। 
  • फोर्ब्स की 2016 की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप की कुल संपत्ति 310 करोड़ डॉलर से अधिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें