फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को अनोखे अंदाज में पानी पिलाता है ये स्कूल, वायरल हो रहा तरीका

Thu, 14 Nov 2019 02:12 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
देश में कई ऐसे स्कूल हैं, जो अपनी अनोखी गतिविधियों के लिए जाने जाने हैं। साथ ही ये कई अन्य स्कूलों व शिक्षण संस्थानों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बन जाते हैं। ऐसे ही स्कूलों के बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं। ये स्कूल बच्चों को पानी पिलाने के अनोखे अंदाज के लिए नाम कमा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ये स्कूल हैं केरल में। सिर्फ एक नहीं, केरल के कई सरकारी स्कूलों में अब तक बच्चों को पानी पिलाने का अनोखा तरीका लागू किया जा चुका है। अब कर्नाटक सरकार अपने पड़ोसी राज्य के तरीके को अपनाने जा रही है। कर्नाटक के शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार ने इस संबंध में प्रशासन को निर्देश भी दे दिए हैं।

ऐसा क्या करता है स्कूल, आगे पढ़ें

विज्ञापन

3 of 5
वॉटर ब्रेक में पानी पीते विद्यार्थी - फोटो : Twitter
केरल के सरकारी स्कूलों में बच्चों को पानी पिलाने के लिए घंटियां बजाई जाती हैं। इसे वॉटर बेल (Water Bell) का नाम दिया गया है। इसके अलावा इसे बच्चों के लिए वॉटर ब्रेक (Water Break) भी कहा जाता है। घंटी बजने पर स्कूल में सभी बच्चों को पानी पीना होता है, जितनी भी उन्हें प्यास हो। 

कितनी बार, कितने बजे बजती है वॉटर बेल

4 of 5
पानी पीते छात्र (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
स्कूलों में दिनभर में तीन बार वॉटर बेल बजाई जाती है। पहली घंटी सुबह 10.35 बजे बजती है। दूसरी घंटी दोपहर 12 बजे और तीसरी घंटी दोपहर 2 बजे बजाई जाती है। ये वॉटर ब्रेक 15 से 20 मिनट का होता है।

ये भी पढ़ें : वो भारतीय गणितज्ञ जिसने आइंस्टीन को दी थी चुनौती, नासा के कंप्यूटर से तेज थी कैलकुलेशन

क्यों अपनाया गया ये तरीका, आगे पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : File Photo
पानी की कमी और डिहाइड्रेशन से कई बच्चे बीमार पड़ते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि खास तौर पर लड़कियां समय पर जरूरी मात्रा में पानी नहीं पीतीं। हालांकि इसका एक बड़ा कारण स्वच्छ शौचालयों की कमी भी है। लेकिन पानी की कमी से बच्चों को कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। 

ये भी पढ़ें : करोड़पति शख्स ने मांजे बर्तन, आनंद महिंद्रा ने अपनी कंपनी में दिया ऑफर

इसे दूर करने के लिए ही पहले केरल और अब कर्नाटक के सरकारी स्कूलों में वॉटर ब्रेक की शुरुआत हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें