फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2024: तैयारी के दौरान बिल्कुल न करें ये 6 गलतियां; जनवरी में होगी परीक्षा, उससे पहले ही कर लें सुधार

Sat, 04 Nov 2023 03:00 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main 2024: जेईई मेन्स परीक्षा जनवरी से शुरू होगी। ऐसे में तैयारी कर रहे छात्रों कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। तैयारी के दौरान आपको यहां बताई जा रही गलतियां नहीं करनी हैं।
विज्ञापन
1 of 7
jee main 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
JEE Main 2024 Preparation Tips: इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए IIT JEE एग्जाम को दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है। जेईई मेन्स एग्जाम दो सत्रों में आयोजित किया जाता है, इस बार पहला सेशन जनवरी-फरवरी और दूसरा सेशन अप्रैल 2024 में आयोजित किया जाएगा। पहले सेशन की परीक्षा (JEE Main Session I Exam Date) में अब लगभग दो महीने का समय बचा है। ऐसे में आपको आपको तैयार के दौरान यहां बताई जा रही 7 गलतियों को नहीं करना है।
Trending Videos
विज्ञापन

सिलेबस को ठीक से न समझना

2 of 7
study - फोटो : Freepik
किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहला चरण होता है उसके सिलेबस को अच्छे से समझना। अगर आप सिलेबस को अच्छे से समझ लेते हैं तो इससे आपको प्रिपरेशन प्लान बनाने में काफी मदद मिलती है।
विज्ञापन

अधूरा स्टडी प्लान न बनाएं

3 of 7
study - फोटो : file photo
सिलेबस समझने के बाद जरूरत होती है एक मास्टर स्टडी प्लान की। आपका स्टडी प्लान ऐसा होना चाहिए, जो बिना समय की बर्बादी किए और बिना आप पर ज्याद बोझ डाले सिलेबस पूरा करा दे।

सिर्फ थ्योरी पर न हों निर्भर

4 of 7
study - फोटो : Freepik
जेईई मेन परीक्षा को पास करने के लिए प्रोबलम-सॉलविंग स्किल होनो बेहद जरूरी है। इसलिए सारा फोकस सिर्फ थ्योरी पर ही न लगाएं, बल्कि चीजों को समझने के लिए थ्योरी के साथ-साथ अगर पर्याप्त समय है तो प्रैक्टिस और प्रैक्टिकल करने की कोशिश भी करें।
विज्ञापन

NCERT किताबों को न पढ़ना

5 of 7
study
यूपीएससी से लेकर जेईई एग्जाम तक, एनसीईआरटी की किताबें बहुत मददगार साबित होती हैं। एनसीईआरटी की किताबों में प्रमुख अवधारणाओं को स्पष्ट और संक्षिप्त रूप से समझाया हुआ होता है। इसलिए इन्हें जरूर पढ़ें।
विज्ञापन

पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर छोड़ना

6 of 7
study
पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र एग्जाम पैटर्न, महत्वपूर्ण टॉपिक्स और प्रश्नों को समझने में मदद मिलती है। इसलिए प्रिपरेशन में पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को नजरअंदाज करने की भूल बिल्कुल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉक टेस्ट न लेना

7 of 7
तैयारी - फोटो : source
मॉक टेस्ट की मदद से आप अपनी ही गलतियों से सीखते हैं। मॉक टेस्ट देने से आप सेल्फ एनालिसिस करके अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं। इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपको कितनी मेहनत और करनी है। इसलिए मॉक टेस्ट न देने की गलती बिल्कुल न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें